Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

आईटीए अवॉर्ड्स में शत्रुघ्न सिन्हा को खास सम्मान, मिला ‘स्क्रॉल ऑफ ऑनर’

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Shatrughan Sinha
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 24 Dec 2025

Last updated on: Dec 25, 2025, 13:15 IST

खामोश... ये शब्द सुनते ही बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा का ख्याल आता है। आज वह भले ही, फिल्मों में कम और संसद में अधिक दिखाई देते हैं, लेकिन उनका जलवा आज भी कायम है। यही वजह है कि उन्हें हाल ही में आईटीए की तरफ से सम्मान मिला है। दरअसल, अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा को टेलिविजन में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए 'आईटीए स्क्रॉल ऑनर माइलस्टोन अवॉर्ड' से नवाजा गया है।

इस पर खुशी जाहिर करते हुए अभिनेता ने आयोजन की कुछ खास तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। उन्होंने लिखा, "हाल ही में मुझे मुंबई के बीकेसी स्थित जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित 25वें आईटीए अवॉर्ड्स में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस मौके पर मेरे साथ पूनम सिन्हा और अभिनेता व बेटे लव सिन्हा भी मौजूद थे।"

वहीं, अवॉर्ड समारोह के संस्थापक अनु रंजन और शशि रंजन की मेहनत और स्नेह की तारीफ करते हुए अभिनेता ने कहा कि इस जोड़ी की उपलब्धि देखकर उन्हें बहुत गर्व महसूस हुआ। कार्यक्रम में फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के कई बड़े-बड़े सितारों ने शिरकत की थी। अभिनेता ने लिखा, "इस अवसर पर मुझे भारतीय टेलीविजन में मेरे योगदान के लिए आईटीए स्क्रॉल ऑफ ऑनर माइलस्टोन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। 

यह सम्मान भारत के पहले सामाजिक राजनीतिक टॉक शो ‘द शॉटगन शो’ और बाद में ‘द शॉटगन शूट’ के लिए मिला, जिन्हें मैंने स्वयं होस्ट किया था। हालांकि, इस उम्र और पड़ाव पर ये सम्मान मेरे लिए औपचारिक हैं, फिर भी भावनात्मक रूप से खास हैं।" उन्होंने आगे लिखा, "शाम और भी खूबसूरत हो गई जब मैंने अपने प्रिय दोस्तों से मुलाकात की थी। 

हमेशा की तरह फिट और हिट रहने वाले जितेंद्र, ऊर्जा से भरपूर अनिल कपूर, बेहतरीन फिल्मकार राकेश रोशन, समाज की शान और उम्दा अभिनेता मनोज बाजपेयी, हमारे अपने शेखर सुमन, राकेश बेदी और फिल्म जगत के ‘गुड मैन–बैड मैन’ गुलशन ग्रोवर। हमेशा की तरह अनु और शशि जी मेहमाननवाज़ी में बेमिसाल रहे। यह शाम सचमुच बहुत आनंददायक और यादगार रही।" अभिनेता ने आखिरी में बताया कि यह शानदार शाम की कुछ झलकियां 31 दिसंबर 2025, शाम 7:30 बजे, स्टार प्लस पर देख सकते हैं।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Shatrughan Sinha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD