Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया

 

केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने पुस्तक “चल मन वृंदावन” के लिए हेमा मालिनी के प्रयासों को सराहा

Anurag Thakur,Anurag Singh Thakur,BJP,Bharatiya Janata Party,Minister of Information and Broadcasting,Chal Mann Vrindavan,Hema Malini,Shatrughan Sinha,Jitendra,Jackie Shroff
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 18 Sep 2023

Last updated on: Sep 18, 2023, 00:00 IST

मुख्य अतिथि भारत सरकार के केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर व सांसद और अभिनेत्री हेमा मालिनी की उपस्थिति में कॉफी टेबल बुक “चल मन वृंदावन” को मुंबई के जे डब्लू मेरिएट होटल में भव्य रूप से लॉन्च किया। इस अवसर पर बॉलीवुड के कई सितारे एक साथ नज़र आए जिसमें शत्रुघन सिन्हा, जितेंद्र, रंजीत, शोले के निर्देशक रमेश सिप्पी, जैकी श्रॉफ, ईशा देओल, अहाना रहेजा, ग़दर निर्देशक अनिल शर्मा,  रेणु चोपड़ा (फ़िल्म बागबान), ज़ैद खान और ब्राइट आउटडोर मीडिया के योगेश लखानी सहित कई हस्तियां उपस्थित रहीं। 

पुष्पगुच्छ और शॉल द्वारा सभी मेहमानों का सम्मान किया गया। इंडियन ऑयल ने इस तरह के कार्यक्रम को स्पॉन्सर करके एक सराहनीय पहल की है जिसकी सभी अतिथियों ने प्रशंसा की।इस पुस्तक में वृंदावन के इतिहास, संस्कृति, मंदिरों और पर्यटन के बारे में लेख हैं। 

इस पुस्तक का संपादन अशोक बंसल ने किया है और इसे हरिवंश चतुर्वेदी ने प्रकाशित किया है। 250 पन्ने की यह किताब हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है। यहां "चल मन वृंदावन" गीत दिखाया गया जिसे सभी ने पसन्द किया। इस गीत को शेखर अस्तित्व ने लिखा है, विवेक प्रकाश ने संगीत दिया है जबकि कविता कृष्णमूर्ति, विवेक प्रकाश ने इसे गाया है।

इस अवसर पर वृंदावन फैशन शो भी हुआ जिसमें हेमा मालिनी शो स्टॉपर रहीं। हेमा मालिनी ने स्टेज पर शानदार परफॉर्मेंस पेश की। अशोक बंसल ने कहा कि मैं लोकप्रिय सांसद हेमा मालिनी को इस महत्वपूर्ण पुस्तक के लोकार्पण पर हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ।   

ढाई सौ पेज की इस पुस्तक में साहित्य, धर्म, इतिहास, दर्शन का खूबसूरत मिश्रण है। हेमा मालिनी ने कहा कि केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर का आभार कि वह इस पुस्तक के लोकार्पण पर अपना कीमती समय निकाल कर आए। 

अशोक बंसल, इंडियन ऑयल के चेयरमैन श्रीकांत माधव वैद्य सभी मेहमानों का धन्यवाद। यह किताब पढ़ते हुए लगेगा कि आप वृंदावन में ही हैं। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने चल मन वृंदावन पुस्तक के लिए हेमा मालिनी के प्रयासों को सराहनीय कार्य बताया। 

उन्होंने और लेखक सम्पादक तथा पूरी टीम ने इस पुस्तक को एक दस्तावेज का रूप दे दिया है साथ ही बुक लांच पर उन्होंने वृंदावन फैशन शो का आयोजन भी किया जो अपने आप मे बड़ा कदम है। उन्होंने भारतीय परिधान और सभ्यता को प्रोमोट करने की दिशा में यह कार्य किया। 

उन्होंने स्टेज पर अद्भुत प्रस्तुति भी दी साथ ही उन्होंने अपने भाषण में बेहतरीन हिंदी, संस्कृत और अंग्रेजी भाषाओं का प्रयोग किया। श्रीकांत वैद्य ने इस परियोजना के साथ इंडियन ऑयल के सहयोग पर बोलते हुए कहा कि 'चल मन वृन्दावन' के पीछे की कल्पना को किसी और ने नहीं, बल्कि हेमा मालिनी ने जीवंत किया था। 

वर्षों के समर्पण के परिणामस्वरूप वृन्दावन की यह शानदार यात्रा शानदार गद्य और ज्वलंत चित्रों में कैद हुई है। जबकि, यह पुस्तक ब्रज की आध्यात्मिकता के चित्र को चित्रित करती है और सांस्कृतिक विरासत के साथ मथुरा के साथ इंडियन ऑयल के गहरे संबंध का बयान भी करता है। 

'चल मन वृन्दावन' सिर्फ एक किताब नहीं है, बल्कि उससे भी कहीं अधिक है। यह एक आध्यात्मिक यात्रा है, जो वृन्दावन की समृद्ध विरासत को सतत विकास में इंडियन ऑयल के योगदान के साथ जोड़ती है।'  

हेमा मालिनी ने बताया कि वह इस पुस्तक के द्वारा वृंदावन, इसके इतिहास, मंदिरों को दुनिया भर में प्रचार करना चाहती हैं। यह कॉफी टेबल बुक वृंदावन की यात्रा करने और इसके इतिहास को जानने के लिए एक मार्गदर्शक है।

मथुरा-वृंदावन के मंदिरों और ऐतिहासिक धरोहरों के चित्रों के साथ पुस्तक 'चल मन वृंदावन' में पूरे बृज, गोवर्धन, नंदगांव, बरसाना, मथुरा और आसपास के 84 कोस के बारे में काफी गहन रिसर्च करने के बाद पूरी जानकारी मौजूद है।

 

Tags: Anurag Thakur , Anurag Singh Thakur , BJP , Bharatiya Janata Party , Minister of Information and Broadcasting , Chal Mann Vrindavan , Hema Malini , Shatrughan Sinha , Jitendra , Jackie Shroff

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD