Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज जयंत चौधरी ने आईटीआई में व्यापक बदलाव के लिए रणनीतिक सलाहकार व सुधार कार्यबल-सारथी की पहली बैठक की अध्यक्षता की जंडियाला वासियों के लिए खुशखबरी अजनाला के 61 गांवों में ईसाई समुदाय के कल्याण के लिए 15.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे सामुदायिक भवन : कुलदीप सिंह धालीवाल धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला की राजनाथ सिंह ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया मनदीप सिंह बराड़ ने एनएचएम कार्यक्रमों की समीक्षा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती

 

किसी से व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं, पटना साहिब में विचारों की लड़ाई : शत्रुघ्न सिन्हा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना (बिहार) , 12 Apr 2019

Last updated on: Apr 12, 2019, 00:00 IST

कांग्रेस नेता और फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने यहां शुक्रवार को कहा कि पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र में विचारों की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि उनकी किसी से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है।कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के बाद पहली बार पटना पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि यहां के लोगों का प्यार बराबर मिलता रहा है। उन्होंने कहा, "मैंने पहले ही कहा था कि 'सिचुएशन' कोई भी हो 'लोकेशन' वही रहेगा। मैं आज अपने वचन को निभाने आया हूं। मैं पटना में अपने लोगों के बीच आया हूं। पटना और बिहार के लोगों ने मुझे बहुत प्यार दिया है।" अपनी पुत्री और फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के प्रचार अभियान में शामिल होने के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "पिछले चुनाव में सोनाक्षी प्रचार करने नहीं आई थी। पटना की जनता ही यहां की स्टार है। चुनाव प्रचार के लिए किसी स्टार को लाने की जरूरत नहीं है। 2014 के चुनाव में भी किसी स्टार प्रचारक को नहीं बुलाया था और रिकॉर्ड मतों से विजयी हुए थे।"'बिहारी बाबू' के नाम से चर्चित सिन्हा ने कहा, "पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र में विचारों की लड़ाई है। पटना साहिब से भाजपा प्रत्याशी अच्छे परिवार के हैं। मैं उनकी बहुत कद्र करता हूं।" उल्लेखनीय है कि सिन्हा पिछले दिनों भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए है। कांग्रेस ने उन्हें पटना साहिब से प्रत्याशी बनाया है। भाजपा ने केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को चुनावी मैदान में उतारा है। 

 

Tags: Shatrughan Sinha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD