Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

शत्रुघ्न सिन्हा ने पटना साहिब से नामांकन किया

Listen to this article

5 Dariya News

पटना , 29 Apr 2019

Last updated on: Apr 29, 2019, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को छोड़कर हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए पटना साहिब के मौजूदा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने सोमवार को पटना साहिब लोकसभा सीट से नामांकन का पर्चा दाखिल किया। इस मौके पर उनके साथ उनके पुत्र लव सिन्हा और कांग्रेस के कई नेता मौजूद थे।शत्रुघ्न रोड शो करने के बाद निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय पहुंचे और उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया। इसके पहले शत्रुघ्न अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस मैदान, कदमकुआं से निकले और पटना जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे। इस मौके पर कई स्थानों पर उनका स्वागत किया गया। नामांकन का पर्चा दाखिल करने के बाद इसकी तस्वीर साझा करते हुए सिन्हा ने ट्वीटर पर एक कविता साझा की। उन्होंने ट्वीट किया, "बिगुल बज गया है रण का, शांत नहीं बैठूंगा अब। प्रतिद्वंद्वी खड़ा है सामने, लेके कई हथियार, नि:शस्त्र नहीं मैं भी हूं। संग मेरे हैं जनता का प्यार।" पटना साहिब से सिन्हा का मुख्य मुकाबला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के प्रत्याशी भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद से है। पटना साहिब में अंतिम और सातवें चरण में 19 मई को मतदान होना है। 

 

Tags: Shatrughan Sinha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD