Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

भाजपा के पास सिर्फ हिन्दुस्तान को गुमराह करने का मुद्दा : हार्दिक पटेल

Listen to this article

5 Dariya News

बाराबंकी , 03 May 2019

Last updated on: May 03, 2019, 00:00 IST

कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर शुक्रवार को यहां निशाना साधा और कहा कि जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर को अंतर्राष्ट्रीय आतंकी घोषित किया गया तो भाजपा वाले उसका भी क्रेडिट लेने लग गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का एक ही मुद्दा है कि हिंदुस्तान को किसी तरह गुमराह किया जाए।हार्दिक ने यहां एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "बालाकोट में हमला हुआ था तो भाजपा के लोग कहते थे कि देखिए हमने मसूद अजहर को मार गिराया। उसके बाद अब आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिशद (यूएनएससी) ने वैश्विक आतंकी घोषित कर दिया है तो भाजपा वाले उसका भी क्रेडिट लेने लग गए। भाजपा का एक ही मुद्दा है कि हिंदुस्तान को किसी तरह गुमराह किया जाए।"मसूद अजहर को अंतर्राष्ट्रीय आतंकी घोषित किए जाने को लेकर भारत और चीन के बीच किसी डील के सवाल पर हार्दिक ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल कहते थे कि चीन का कभी भरोसा नहीं किया जा सकता।उन्होंने कहा, "हमारे देश का मुद्दा नौजवान, किसान, रोजगार और अर्थव्यवस्था है। लेकिन इस मुद्दे पर भाजपा क्यों कभी कोई बात नहीं करती? भाजपा की सरकार ने पिछले पांच सालों में आखिर क्या किया, जिसके आधार पर वह वोट मांग रही है।"हार्दिक ने किसानों, नौजवानों और युवाओं से आह्वान करते हुए कहा, "आप लोग देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने के लिए इस बार केंद्र में कांग्रेस की सरकार लाएं। आपका एक-एक वोट सिर्फ तनुज पुनिया को नहीं, बल्कि सरदार वल्लभ भाई पटेल, पंडित नेहरू, महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की पार्टी कांग्रेस को मिलने वाला है।"

 

Tags: Hardik Patel

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD