कांग्रेस का वादा खतरनाक : अरुण जेटली
Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

कांग्रेस का वादा खतरनाक : अरुण जेटली

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 02 Apr 2019

Last updated on: Apr 02, 2019, 00:00 IST

 भाजपा ने मंगलवार को कांग्रेस पर जम्मू एवं कश्मीर और देशद्रोह कानून सशस्त्र बल(विशेष शक्तियां) अधिनियम(अफसपा) के संशोधन को लेकर किए गए वादे पर निशाना साधा है और कहा कि ये खतरनाक हैं और देश को तोड़ कर रख देंगे।कांग्रेस का घोषणा-पत्र जारी होने के बाद एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 'लागू नहीं कर सकने योग्य और खतरनाक वादे' किए हैं।उन्होंने कहा, "मैं आश्वस्त हूं कि देश कांग्रेस के घोषणा-पत्र में वर्णित वादों को लागू करने के पक्ष में नहीं है।"भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि घोषणा-पत्र में कुछ विचार काफी खतरनाक हैं और देश को तोड़ने वाला एजेंडा है।उन्होंने कहा, "यद्यपि घोषणा-पत्र का मसौदा तैयार करने के लिए एक समिति थी, लेकिन लगता है कि जम्मू एवं कश्मीर और राष्ट्रीय सुरक्षा पर इसके कुछ बिंदुओं को कांग्रेस अध्यक्ष के 'टुकड़े-टुकड़े' दोस्तों ने तैयार किया है। नेहरू-गांधी परिवार ने जम्मू एवं कश्मीर के बारे में ऐतिहासिक गलती की है और देश इसे कभी नहीं भूल सकता। कांग्रेस का घोषणा-पत्र उसी एजेंडे को आगे बढ़ाता है।"उन्होंने कहा, "उनकी गलती जम्मू एवं कश्मीर को उस जगह पर ले गई, जहां आज यह है। हमने वहां कानून का शासन स्थापित किया, कांग्रेस वहां आतंकवादियों के शासन को स्थापित करना चाहती थी।"कांग्रेस के देशद्रोह कानून और सशस्त्र बल(विशेष शक्तियां) अधिनियम(अफसपा) के संशोधन पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस की परंपरा रही है कि वे आतंकवाद रोकथाम अधिनियम(पोटा) और टाडा जैसे कानूनों को खत्म कर देती है।उन्होंने कहा, "किसी भी देश ने गत 72 वर्षो से भारत जैसा आतंकवाद का दंश नहीं झेला है। आतंकवाद के विरुद्ध हमारी लड़ाई 9/11 मुंबई हमलों के बाद शुरू नहीं हुई है। पंजाब, पूर्वोत्तर में हमने कई संघर्षो को देखा है। हमने जम्मू एवं कश्मीर के एक हिस्से को गंवा दिया।"जेटली ने कहा, "एक प्रावधान, जिसे नेहरू, इंदिरा, राजीव गांधी और यहां तक कि मनमोहन सिंह भी नहीं छू सके, वे कहते हैं कि देशद्रोह को हटा दिया जाएगा और यह अपराध नहीं रहेगा, इस तरह की पार्टी एक वोट भी पाने योग्य नहीं है।"

 


 

Tags: Arun Jaitley

 

 

related news

 

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD