Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

शैक्षणिक संस्थानों के परिसरों में चुनावी रैलियों की अनुमति नहीं : संदीप कुमार

चुनावी व्यय पर नजर रखने के लिए विडियोग्राफी का भी प्रावधान

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 20 Mar 2019

Last updated on: Mar 20, 2019, 00:00 IST

लोकसभा निर्वाचन-2019 के दृष्टिगत सरकारी शैक्षणिक संस्थानों के परिसरों में चुनावी रैलियां करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी संदीप कुमार ने देते हुए बताया कि शैक्षणिक संस्थानों के परिसरों के अलावा अन्य स्थानों पर भी चुनावी रैलियों के लिए अनुमति लेना जरूरी है ताकि कानून तथा व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए उपयुक्त कदम उठाए जा सकें।उन्होंने कहा कि चुनावी रैलियों की विडियोग्राफी करने का प्रावधान भी किया गया है ताकि चुनावी रैली पर होने वाले खर्च का अनुमान भी लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि रैलियों के लिए टेंट, कुर्सियां, ध्वनि यंत्रों इत्यादि की दरें भी निर्धारित की गई हैं उसके आधार पर ही राजनीतिक दलों तथा प्रत्याशी को रैलियों का खर्चा दर्शाना पड़ेगा।उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी के लिए व्यय सीमा सत्तर लाख निर्धारित की गई है इससे अधिक व्यय नहीं किया जा सकता है। इस बाबत व्यय पर निगरानी रखने के लिए व्यय निगरानी समिति भी गठित की गई है इसके साथ ही चुनाव आयोग की तरफ पर्यवेक्षक भी नियुक्त किए जाएंगे ताकि निष्पक्ष तथा स्वतंत्र चुनाव संपन्न करवाए जा सकें। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों, रेलवे स्टेशन, पोस्ट आफिस, एयरपोर्ट, पुलों, सरकारी बसों, सरकारी भवनों, विद्युत तथा दूरसंचार विभाग के खंभों, शहरी निकायों के भवनों पर राजनीतिक पार्टियां के दीवार लेखन, पोस्टर, बैनर और अन्य प्रचार सामग्री लगाने की पूर्ण पाबंदी है।उन्होंने कहा कि मतदाता सूचियों में नोमिनेशन से दस दिन पहले तक नाम शामिल किए जा सकते हैं इस के लिए जिला भर में मतदाता जागरूकता अभियान भी आरंभ किया गया है ताकि ज्यादा से ज्यादा पात्र मतदाताओं को वोटर लिस्ट में शामिल किया जा सके।

 

Tags: DC DHARMSHALA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD