Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पालमपुर की छह पंचायतों में विकास को 1 करोड़ 21 लाख स्वीकृत: डीसी

धर्मशाला में स्थानीय क्षेत्र विकास सीमिति की बैठक आयोजित

Dr. Nipun Jindal, DC Dharmshala, Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 18 May 2022

Last updated on: May 18, 2022, 00:00 IST

स्थानीय क्षेत्र विकास समिति द्वारा पालमपुर उपमंडल की छह पंचायतों के लिए एक करोड़ 21 लाख विभिन्न विकास कार्यों के लिए स्वीकृति प्रदान की गई। यह जानकारी उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने डीसी आफिस के सभागार में स्थानीय क्षेत्र विकास समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिला में उर्जा परियोजनाओं के निर्माण से प्रभावित क्षेत्रों के लिए स्थानीय क्षेत्र विकास निधी का प्रावधान किया गया है जिसके तहत प्रोजेक्ट के संचालकों को स्थानीय क्षेत्र विकास फंड में जमा करवाना होता है तथा संबंधित पंचायतों की डिमांड के मुताबिक एसडीएम की अध्यक्षता में स्थानीय क्षेत्र विकास समिति निर्माण कार्यों का खाका तैयार करती है उसी आधार पर संबंधित पंचायतों के प्रभावित क्षेत्रों में स्थानीय क्षेत्र विकास फंड से धनराशि उपलब्ध करवाई जाती है।

उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि पालमपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत नाचिर, ग्राम पंचायत थाला, ग्राम पंचायत बडसर, ग्राम पंचायत जिया खास, ग्राम पंचायत डाढ, ग्राम पंचायत चांदपुर में उर्जा परियोजनाओ ंसे प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए एक करोड़ 21 लाख के पारित सेल्फ के आधार पर स्थानीय क्षेत्र विकास निधी के तहत धनराशि आवंटित कर दी गई है। उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि स्थानीय क्षेत्र विकास समिति द्वारा उपरोक्त पंचायतों में विडियो कांफेसिंग सिस्टम भी विकसित करने का निर्णय लिया है ताकि पंचायतों में ब्लाक स्तर तथा उपमंडल स्तर की बैठकों में विडियो कांफेसिंग के माध्यम से जुड़ने की व्यवस्था हो सके। इसके साथ ही कांगड़ा हैंपर के बेहतर विपणन के लिए भी पर्यटक स्थलों बीड़ बिलिंग में आधारभूत संरचना के लिए पांच लाख की राशि भी स्वीकृत की गई है।

उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कांगड़ा जिला के सभी उपमंडलाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि स्थानीय क्षेत्र विकास निधी के तहत प्रभावित क्षेत्रों के सेल्फ शीघ्र तैयार कर भेजें जाएं ताकि विकास कार्यों के लिए धनराशि स्वीकृत की जा सके। उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने विभिन्न परियोजनाओं के प्रबंधन को भी निर्देश देते हुए कहा कि स्थानीय क्षेत्र विकास निधी की बकाया राशि को भी शीघ्र जमा करवाया जाए ताकि धनराशि का विकास कार्यों में उपयोग किया जा सके। इससे पहले एसडीएम पालमपुर अमित गुलेरिया ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए परियोजनाओं से प्रभावित पंचायतों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर एडीसी गंधर्वा राठौढ, बीडीओ संकल्प कुमार, योजना विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Dr. Nipun Jindal , DC Dharmshala , Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD