Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज

 

धर्मशाला में जिला परिषद सभागार बना आक्सीजन सिलेंडर गोदाम

150 सिलेंडर का किया भंडारण, आक्सीजन पर्याप्त मात्रा में है उपलब्ध : डीसी

DC Dharmshala, Oxygen, #OxygenCylinders, #oxygen, Oxygen Cylinders, SARS-CoV-2, Himachal Pradesh, Himachal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 28 Apr 2021

Last updated on: Apr 28, 2021, 00:00 IST

उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि कांगड़ा जिला में आक्सीजन सिलेंडर का पर्याप्त भंडारण किया गया है, किसी भी स्तर पर आक्सीजन सिलेंडर की कमी नहीं है। इस बाबत धर्मशाला में जिला परिषद के सभागार को आक्सीजन सिलेंडर का गोदाम के रूप में उपयोग किया जाएगा इसमें आक्सीजन के 150 सिलेंडर का भंडारण भी किया गया है ताकि आवश्यकता पड़ने पर जोनल अस्पताल में सप्लाई सुनिश्चित की जा सके।उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि सरकार तथा जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोविड-19 से निपटने के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं इस महामारी के दौर में आम जनमानस के बचाव के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि अस्पताल में कोविड-19 के भर्ती रोगियों को स्वास्थ्य मापदंडों के आधार पर ही आक्सीजन की मात्रा सुनिश्चित की जा रही है तथा यह भी जरूरी नहीं है सभी रोगियों को आक्सीजन की आवश्यकता हो। उपायुक्त राकेश प्रजापति ने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि कोविड अस्पतालों में आक्सीजन सप्लाई को लेकर किसी भी तरह की भ्रांतियों से दूर रहें तथा कोविड-19 महामारी के इस दौर में अपना रचनात्मक सहयोग सुनिश्चित करें।

आक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी करने पर होगी कार्रवाई

उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि आक्सजीन सिलेंडर की कालाबाजारी करने पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी इस के लिए आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं तथा उपमंडलाधिकारियों तथा खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को उपयुक्त कदम उठाने के लिए कहा गया है। उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि अगर किसी भी व्नागरिक के पास आक्सीजन के खाली सिलेंडर हैं तो प्रशासन के पास जमा करवाने में अपना सहयोग दें ताकि इसका सही उपयोग किया जा सके।

अस्पताल में भर्ती कोविड पॉजिटिव रोगियों को उचित देखभाल हो रही सुनिश्चितः

उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि कोविड अस्पतालों में रोगियों की उचित देखभाल सुनिश्चित की जा रही है जोनल अस्पताल धर्मशाला तथा मेडिकल कालेज टांडा में चिकित्सक नियमित तौर पर वार्ड में जाकर रोगियों का चेकअप कर रहे हैं। इस बाबत रोगियों के तामीरदारों को कोविड रोगियों के हेल्थ के बारे में अपडेट दी जा रही है। बुधवार को धर्मशाला जोनल अस्पताल में वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डा राजेश गुलेरी ने कोविड वार्ड में जाकर रोगियों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली तथा प्रबंधों का जायजा भी लिया।

कोविड-19 से बचाव के लिए लोगों का सहयोग जरूरी:

उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सभी लोगों का सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करते हुए अनावश्यक तौर पर बाजारों इत्यादि में नहीं जाएं, मास्क का सही प्रयोग सुनिश्चित करें, सामाजिक दूरी की अनुपालना भी सुनिश्चित करें ताकि कोविड-19 से बचाव हो सके। उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिला में ही करीब पांच हजार शादियों के आयोजन के लिए आवेदन आए हैं, सभी लोगों को शादियों में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सादगी के साथ आयोजन करना चाहिए ताकि समाज को कोविड के संक्रमण से बचाया जा सके।

 

Tags: DC Dharmshala , Oxygen , #OxygenCylinders , #oxygen , Oxygen Cylinders , SARS-CoV-2 , Himachal Pradesh , Himachal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD