Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता

 

उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने सराह में प्रवासी लोगों को बांटी खाद्य सामग्री

DC Dharmshala, Himachal Pradesh, Himachal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 10 Feb 2022

Last updated on: Feb 10, 2022, 00:00 IST

उपायुक्त एवं रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. निपुण जिंदल ने आज धर्मशाला के समीप सराह में स्थित झुग्गी-झौंपड़ियों में रहने वाले लगभग 100 प्रवासी व्यक्तियों को रेडक्रॉस सोसायटी की तरफ से खाद्य सामग्री वितरित की।उपायुक्त ने कहा कि रेडक्रॉस सोसायटी निस्वार्थ मानव सेवा एवं परोपकार की भावना की बुनियाद पर खड़ी है और निरंतर जरूरतमंद लोगों की सहायता एवं सेवा में तत्पर है। उन्होंने कहा कि सभी को कठिन परिस्थितियों में अपने साथियों, गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिये रेडक्रॉस गतिविधियों में सक्रिय योगदान देना चाहिए।

डॉ.निपुण जिंदल ने कहा कि जिला रेडक्रॉस सोसायटी रक्तदान शिविरों, स्वास्थ्य शिविरों व जागरूकता शिविरों का समय-समय पर आयोजन कर गरीब लोगों को निःशुल्क दवाईयां, चिकित्सा सुविधा और विशेष व्यक्तियों को निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रदान कर रही है। इसके अलावा प्राकृतिक आपदाओं की स्थिति में पीड़ितों को आवश्यक राहत सामग्री व दवाईयां उपलब्ध करवाने में भी सोसायटी हमेशा आगे रही है।इस दौरान उपायुक्त ने वहां प्रवासियों की समस्याओं को सुना तथा उनका शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने टांग लेन सोसायटी के पदाधिकारियों द्वारा झुग्गी-झौंपड़ियों में रहने वाले लोगों की सहायता करने के लिए उनकी प्रशंसा की।इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त राहुल कुमार, तहसीलदार अपूर्व शर्मा, सचिव रेडक्रॉस सोसायटी ओपी शर्मा सहित टोंग लेन सोसायटी के प्रतिनिधि मौजूद थे।

 

Tags: DC Dharmshala , Himachal Pradesh , Himachal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD