Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

मेधावी छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मिलेगी निशुल्क कोचिंग

प्रथम चरण में कांगड़ा जिला के सरकारी स्कूलों की 26 छात्राओं का चयन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 05 Sep 2020

Last updated on: Sep 05, 2020, 00:00 IST

जिजिविषा अभियान के तहत मेधावी बेटियों को जिला प्रशासन की ओर से आईआईटी, जेईई और नीट प्रतियोगी परीक्षाओं के दो वर्ष की निशुल्क कोचिंग सुविधा प्रदान की जाएगी। इस के लिए 26 मेधावी छात्राओं का चयन किया गया है। यह सभी छात्राएं सरकारी शैक्षणिक संस्थानों से संबंधित हैं।यह जानकारी उपायुक्त राकेश प्रजापति ने शनिवार को डीआरडीए सभागार में चयनित छात्राओं के साथ आयोजित इंटरेक्शन कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए दी।उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान के तहत जिजिविषा कार्यक्रम के तहत बेटियों को निशुल्क कोचिंग देने का प्रावधान भी किया गया है। इस के लिए दो अगस्त 2020 को आनलाइन स्क्रीनिंग टेस्ट भी आयोजित किया था। जिसमें जमा एक की मेडिकल संकाय से 13 तथा नान मेडिकल संकाय 13 छात्राओं को सिलेक्ट किया गया है।उपायुक्त ने बताया कि इन मेधावी छात्राओं को वेब क्लासिज के माध्यम से कोचिंग की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है तथा नियमित तौर पर इनकी आनलाइन कक्षाएं लगाने का शेडयूल भी निर्धारित किया गया है जिसमें बच्चों की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी का आकलन भी समय समय पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन मेधावी छात्राओं के मार्गदर्शन के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।

उपायुक्त ने मेधावी छात्राओं का मागदर्शन करते हुए कहा कि बच्चों के कैरियर में दस जमा एक तथा जमा दो की पढ़ाई अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान रखती है यहीं से भविष्य का निर्माण भी सुनिश्चित होता है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिला प्रशासन द्वारा मेधावी छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने की दृष्टि से ही यह निशुल्क कोचिंग कार्यक्रम आरंभ किया गया है।उन्होंने कहा कि  बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना को और प्रबल और गतिशील बनाने के लिए कांगड़ा जिला प्रशासन द्वारा जिजीविषा अभियान आरंभ करने की पहल की है। कांगड़ा की बेटियों को भविष्य में और अधिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए यह कदम उठाया है ताकि कांगड़ा की बेटियां अपना भविष्य संवार सकें और दुनिया के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने में और अधिक सक्षम बन सकें।उन्होंने कहा कि जिजीविषा का अर्थ है जीने की प्रबल चाह। इसी सोच के साथ कांगड़ा में जिजीविषा के अंतर्गत बेटियों के लिए नए कार्यक्रम आरंभ किया गया है ताकि समाज में बेटियों के प्रति नकारात्मक सोच को बदला जा सके।  2011 की जनगणना के अनुसार शिशु लिंग अनुपात  कांगड़ा जिला में एक हजार बेटों के मुकाबले 876 बेटियां है अगर इसी तरह से लिंग अनुपात घटता गया तो बेटियां असुरक्षित हो जाएंगी। जिला कांगड़ा में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत शिशु लिंग अनुपात को सुधारने के लिए अनेक कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में मेधावी छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग जिला प्रशासन का एक नवीन प्रयास है।

 

Tags: DC Dharmshala , Himachal Pradesh , Himachal , Dharmshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD