Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

राहुल का प्रचार अभियान फर्जी मुद्दों पर आधारित : अरुण जेटली

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 16 Mar 2019

Last updated on: Mar 16, 2019, 00:00 IST

केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपने चुनाव अभियान में मनगढ़ंत मुद्दे उठा रहे हैं और यदि उन फर्जी मुद्दों को उनके भाषण से हटा दिया जाए तो कुछ भी नहीं बचेगा।जेटली ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि झूठ औंधे मुंह गिरता है और मतदाताओं की सोच बिगाड़ने वाले अतिआत्मविश्वासी विपक्षी नेताओं को लोकसभा चुनाव में मतदाता दंडित करेंगे।जेटली ने कहा, राहुल गांधी ने न सिर्फ अपनी पार्टी, बल्कि पूरे विपक्ष को फर्जी और मनगढ़ंत मुद्दों पर निर्भर कर दिया है। वे फर्जी मुद्दे उठाते हैं, उसे बार-बार बोलते हैं और उसके बाद समझते हैं कि उनका झूठ सच हो जाएगा। समय आ गया है कि वे झूठ के कोकून से बाहर निकले अन्यथा समाप्त हो जाएंगे।उन्होंने कहा, राफेल, बालाकोट, जज लोया मौत, बैंक ऋण माफी, जेएनयू मुद्दा, ईवीएम, जीएसटी, नोटबंदी या नीरव मोदी व माल्या को लेकर या आंध्र प्रदेश को विशेष दर्जा या अर्थव्यवस्था को लेकर हमेशा फर्जी मुद्दे उठाए गए और विपक्ष का हर मुद्दा औंधे मुंह गिरा। यदि राहुल गांधी के भाषण से फर्जी मुद्दे हटा दिए जाएं, तो वहां कुछ बचेगा ही नहीं।उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि वह मतदाताओं की समझ को कमतर आंक रहा है। उन्होंने कहा कि मतदाता भी देश के विपक्षी दलों को उसी तरह समझेंगे और उन्हें उनकी जगह दिखा देंगे।भाजपा नेता ने कहा है, चुनावी अभियान चलाने वालों को यह समझ लेना चाहिए कि फर्जी मुद्दों पर प्रचार चल नहीं पाएगा। भारतीय लोकतंत्र की वास्तविक ताकत मतदाताओं की समझ में निहित है। वे काम न करने वालों को दंडित करेंगे और वे काम करने वालों को दोबारा वोट देंगे। सर्वे करने वाले, राजनीति पंडित और टिप्पणीकार आमतौर पर गलत साबित होते हैं।

 

Tags: Arun Jaitley

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD