Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

शहरी निकाय वेस्ट मैनेजमेंट की कार्ययोजना करें तैयार : संदीप कुमार

नगरिकों एवं निजी संस्थान प्रबंधन को भी करें जागरूक

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 15 Mar 2019

Last updated on: Mar 15, 2019, 00:00 IST

उपायुक्त संदीप कुमार ने कांगड़ा जिला के सभी शहरी निकायों को तरल-ठोस कूड़ा कचरा प्रबंधन के लिए कार्ययोजना तैयार करने के दिशा निर्देश दिए गए हैं ताकि शहरों को सुंदर और स्वच्छ बनाया जा सके।उपायुक्त संदीप कुमार ने डीसी परिसर के सभागार में आयोजित तरल ठोस कूड़ा प्रबंधन पर एक दिवसीय कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए कहा कि कांगड़ा जिला के सभी नगर निकायों में डोर टू डोर कूड़ा एकत्रित करने की व्यवस्था की जा रही है इस के लिए नगर निकाय प्रबंधन द्वारा आवश्यक कदम भी उठाए जा चुके हैं। इस के लिए तीन तरह के एकत्रीकरण थैलों में कूड़ा अलग अलग से डाला जाएगा ताकि संयंत्र में सही तरीके से पुनर्चक्रण किया जा सके।उपायुक्त संदीप कुमार ने कहा कि वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स-2016 के तहत ई-वेस्ट, प्लास्टिक वेस्ट, बायो मेडिकल वेस्ट, कंकरीट वेस्ट इत्यादि को अलग अलग से एकत्रित करने का प्रावधान किया गया है तथा इन नियमों का भी पूर्ण पालन करना भी जरूरी है।  उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिला की आइमा पंचायत में वेस्ट मैनेजमेंट के तहत खाद संयंत्र का प्रयोग हुआ है इसी तरह से कांगड़ा नगर परिषद तथा अन्य शहरी निकायों में भी आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए खाद संयंत्र इत्यादि निर्मित करने का प्लान भी तैयार किया गया है।उपायुक्त संदीप कुमार ने कहा कि शहरी निकायों में विभिन्न बड़े संस्थानों को भी अपने अपने स्तर पर वेस्ट मैनेजमेंट के लिए कदम उठाने के दिशा निर्देश दिए जाएंगे इसके साथ ही ग्रामीण विकास विभाग को शहरी निकायों के साथ लगती पंचायतों में वेस्ट मैनेजमेंट के लिए प्लान तैयार करने के दिशा निर्देश भी दिए गए हैं ताकि पर्यावरण को स्वच्छ बनाया जा सके। उन्होंने नगर निकायों के अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि ठोस कूड़ा कचरा प्रबंधन को लेकर अपने अपने क्षेत्रों में जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाए तथा सभी नागरिकों एवं निजी संस्थानाओं को वेस्ट मैनेजमेंट में अपना रचनात्मक सहयोग देने के लिए तैयार किया जाए।इस अवसर पर एडीसी राघव शर्मा, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी तथा सभी नगर निकायों के अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: DC DHARMSHALA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD