Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

अरुण जेटली ने “ मन की बात - रेडियो पर एक क्रांति ” पुस्तक का लोकार्पण किया

‘ मन की बात ’ में मजबूत स्मरण शक्ति है, जो लोगों के मष्तिक में गहरी छाप छोड़ती है : अरुण जेटली

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 02 Mar 2019

Last updated on: Mar 02, 2019, 00:00 IST

केन्द्रीय वित और कारपोरेट कार्य मंत्री अरूण जेटली ने आज नई दिल्ली के राष्ट्रीय मीडिया सेन्टर में आयोजित एक कार्यक्रम में ‘मन की बात- रेडियो पर एक सामाजिक परिवर्तन’ नामक पुस्तक का लोकार्पण किया। यह पुस्तक आकाशवाणी द्वारा प्रसारित प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का दिल से दिल मिलाकर संवाद करने का कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 50 कड़ियों पर आधारित है।यह पुस्तक प्रधानमंत्री की पहुंच के विभिन्न पहलुओं , कार्यक्रम के बारे में लोगों से प्राप्त निरंतर प्रतिक्रियाओं , जन आंदोलन प्रारंभ करने में इसकी प्रेरणा, भारत के युवाओं के मष्तिक औऱ हदय पर पड़े गंभीर प्रभावों के बारे में  प्रकाश डालती है। यह पुस्तक ‘मन की बात’ कार्यक्रम की प्रत्येक कड़ी के बाद विभिन्न चैनलों से मिले लोगो के फीड बैक पर पृष्ठभूमि में किये गये शोध कार्य की भी जानकारी देती है। ‘मन की बात’ का पहला प्रसारण 3 अक्टूबर 2014 को हुआ था।यह पुस्तक पाठकों को प्रधानमंत्री की सोच औऱ मन की बात से जुड़े  उनके विश्वासों के बारे में जानने का दुर्लभ औऱ विशेष अवसर प्रदान करती है जिसे प्रधानमंत्री ने लेखकों से प्रकट किया है। रेडियो संबोधन के ट्रांसक्रिप्ट  से भीतरी बातें उजागर हुई हैं और पुस्तक में इन बातों का महत्वपूर्ण योगदान है।इस पुस्तक में प्रधानमंत्री की महत्वपूर्ण टीम और आकाशवाणी के लोगों और माईगोव द्वारा साझा की गईं दिलचस्प बातें यह बताती हैं कि किस तरह रेडियो कार्यक्रम का विचार आया, कैसे नाम और फ्रिक्वेंसी का निर्णय हुआ और किस तरह रूपरेखा बनाई गई।इस पुस्तक की क्रमवार सामग्री अ-लाभकारी संगठन ब्लू क्राफ्ट डिजिटल फाउंडेशन द्वारा एकत्रित की गई है और इसका प्रकाशन प्रतिष्ठित प्रकाशक रूपा पब्लिकेशन इंडिया द्वारा किया गया है।इस अवसर पर श्री अरूण जेटली ने कहा कि ‘मन की बात’ कायर्क्रम में ऐसी स्मरण शक्ति है जो कार्यक्रम के श्रोताओं पर गहरी छाप छोड़ती है। उन्होंने रेडियो की शक्ति, समाचार और मनोरंजन के प्रमुख स्रोत के रूप में इसके प्रभाव और इसकी विशाल भौगोलिक पहुंच का जिक्र किया। श्री जेटली ने कहा कि महात्मा गांधी स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान लोगों तक सीधे पहुंचने के लिए  रेडियो का व्यापक उपयोग करते थे।श्री जेटली ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने रेडियो की व्यापक पहुंच को पहचानते हुए रेडियो माध्यम का उपयोग शुरू किया ताकि सीधे तौर पर लोगों से संवाद किया जा सके। उन्होनें कहा कि यह कार्यक्रम स्पष्ट संवाद का बड़ा उदाहरण है और अब बड़े वक्तव्य का समय नहीं रह गया है।प्रसार भारती के अध्यक्ष डॉ. ए सूर्य प्रकाश ने कहा कि यह कार्यक्रम दोतरफा संवाद का विशिष्ठ उदाहरण है ,जिसमें लाखों लोग अपने सुझाव देते हैं और प्रधानमंत्री अपने कार्यक्रम में उनके सुझावों का जिक्र करते है। उन्होनें  कहा कि  ‘ मन की बात’ कार्यक्रम सामाजिक परिवर्तन का डॉ. अम्बेडकर का सपना पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण साधन रहा है।प्रसार भारती के सीईओ श्री शशि शेखर वेमपती ने कहा कि टेलीविज़न पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम का प्रसारण एक नवाचार है, जिससे टेलीविज़न पर रेडियो कार्यक्रम को जीवन प्राप्त करने में सहायता मिली है। उन्होने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सोशल मीडिया तथा डिजिटल मीडिया प्लेटफार्मों पर भी दिखाया जाता है, जिससे डिजिटल छाप पड़ी है और रेडियो के लिए डिजिटल चेतना जगी है। उन्होंने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह रेडियो के लिए पुर्नजागरण में योगदान करने वाला कार्यक्रम है।इस अवसर पर सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव श्री अमित खरे, प्रसार भारती के सदस्य वित्त श्री राजीव सिंह, प्रसिद्ध खिलाड़ी  सुश्री मनिका बत्रा, नीति आयोग के उपाध्यक्ष ड़ॉ. राजीव कुमार , आकाशवाणी के महानिदेशक श्री एफ. शहरयार और आकाशवाणी तथा सूचना औऱ प्रसारण मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

 

Tags: Arun Jaitley

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD