Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अमेरिका एबटाबाद कर सकता है, तो भारत क्यों नहीं : जेटली

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 27 Feb 2019

Last updated on: Feb 27, 2019, 00:00 IST

नई दिल्ली और इस्लामाबाद में बढ़ते तनाव के बीच केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने बुधवार को कहा कि अगर अमेरिका अलकायदा सरगना ओसामा बिन लादेन का खात्मा करने के लिए पाकिस्तान में एबटाबाद जा सकता है तो भारत भी मंगलवार को जैश-ए-मोहम्मद के बालाकोट स्थित शिविर पर बमबारी कर सकता है।वित्तमंत्री अमेरिकी नौसेना की इकाई सील द्वारा 2011 में किए ऑपरेशन का हवाला दे रहे थे, जब अमेरिका ने अलकायदा के संस्थापक को एबटाबाद स्थित उसके घर में मार गिराया था। लादेन ने 11 सितंबर को वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हमला करने के बाद लगभग एक दशक तक वहां छिपा रहा था।जेटली ने कहा कि अपने सबसे बड़े वांछित अपराधी जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर को मारकर भारत भी अमेरिका जैसी कार्रवाई कर सकता है।यहां एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा, मुझे याद है जब अमेरिकी नौसेना के सील कमांडो ने ओसामा को एबटाबाद में मार गिराया था.. क्या हम वैसा नहीं कर सकते?उन्होंने कहा, यह सिर्फ एक कल्पना, एक इच्छा, एक हताशा, एक निराशा हुआ करती थी। लेकिन आज यह संभव है।जैश-ए-मोहम्मद द्वारा 14 फरवरी को पुलवामा में हुए हमले का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, राजनीति में एक सप्ताह बहुत लंबा समय है। पिछले एक सप्ताह में पूरा देश लामबंद होकर जिस तरह हमारे साथ खड़ा हो गया है, लग रहा है कि यह एक सप्ताह बहुत जल्दी निकल गया।पुलवामा हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे।भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के सबसे बड़े आतंकवादी शिविर पर बमबारी की थी।मंगलवार तड़के लगभग 3.30 बजे, भारतीय वायुसेना के विमानों ने जैश-ए-मोहम्मद के शिविर पर हमले कर वहां स्थित सैकड़ों लड़ाकों को खत्म कर दिया था। भारत के विदेश सचिव ने इस घटना को आतंकवादी ठिकाने पर असैन्य कार्रवाई बताया था।गोखले ने कहा कि नागरिक बस्ती से दूर पहाड़ी पर स्थित आतंकवादी शिविर में बड़ी संख्या में जिहादी मारे गए थे। उन्होंने इसमें मसूद अजहर के साले यूसुफ अजहर के मरने का दावा किया था।भारत ने कहा है कि उसने इस बारे में खुफिया जानकारी मिलने पर यह कार्रवाई की कि जैश-ए-मोहम्मद एक और आत्मघाती हमले की साजिश रच रहा है।

 

Tags: Arun Jaitley

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD