Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पाकिस्तान अब मोस्ट फेवर्ड नेशन नहीं : भारत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 15 Feb 2019

Last updated on: Feb 15, 2019, 00:00 IST

केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान को दिया गया सर्वाधिक तरजीही राष्ट्र (मोस्ट फेवर्ड नेशन) का दर्जा वापस ले लिया गया है।यह फैसला गुरुवार को जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) काफिले पर हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर लिया गया। हमले में 45 जवान शहीद हुए हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में हुई सुरक्षा पर कैबिनेट कमेटी (सीसीएस) की बैठक में यह फैसला लिया गया।बैठक के बाद जेटली ने पत्रकारों से कहा, पाकिस्तान को दिया गया मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा वापस ले लिया गया है।उन्होंने कहा कि वाणिज्य मंत्रालय इस संबंध में आवश्यक सूचना जारी करेगा।जेटली ने कहा, विदेश मंत्रालय सभी संभावित कदम उठाना शुरू करेगा और मैं उन सभी कूटनीतिक कदमों का उल्लेख कर रहा हूं, जिन्हें पाकिस्तान को अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से पूरी तरह से अलग-थलग करना सुनिश्चित करने के लिए लिया जाना है। भयावह आतंकवादी हमले में पाकिस्तान का हाथ होने के पुख्ता सबूत उपलब्ध हैं।उन्होंने कहा कि विदेश मंत्रालय कदम उठाए जाने के संबंध में आपको सूचित करता रहेगा।जेटली ने कहा कि विदेश मंत्रालय अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के साथ भी यह सुनिश्चित करने के की कोशिश करेगा कि अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद पर व्यापक संधि, जो संयुक्त राष्ट्र के पास तीन दशकों से लंबित है, विशेषकर आतंकवाद शब्द की परिभाषा के कारण, उसे जल्द से जल्द अपनाया जाए।मोदी और जेटली के अलावा, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, गृह मंत्री राजनाथ सिंह और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण भी बैठक में मौजूद रहे।जेटली ने कहा कि सीसीएस ने हमले में शहीद हुए जवानों के लिए दो मिनट का मौन रखा और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।हमले में घायल 38 जवानों का उपचार हो रहा है।उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ शहीद हुए जवानों के पार्थिव शरीरों को उनके परिवारों को पहुंचाने के संबंध में उचित व्यवस्था करेगी।

 

Tags: Arun Jaitley

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD