Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

राहुल ने खुद के राफेल आंकड़े पैदा किए हैं : अरुण जेटली

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 13 Feb 2019

Last updated on: Feb 13, 2019, 00:00 IST

केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर फ्रांस की दशॉ एविएशन के साथ 36 राफेल लड़ाकू विमान के मनगढ़ंत आंकड़े को लेकर निशाना साधा।जेटली ने संवाददाताओं से कहा, कांग्रेस अध्यक्ष ने 500 करोड़ रुपये बनाम 16,00 करोड़ रुपये का एक आंकड़ा बनाया है, जो आंकड़ा कहीं भी व किसी रिकॉर्ड में मौजूद नहीं है।उन्होंने कहा, इस मनगढं़त आंकड़े पर वह (राहुल गांधी) देश के समक्ष विभिन्न अवसरों पर बार-बार झूठ बोल रहे हैं।उन्होंने कहा, सामान्य तौर पर जब सर्वोच्च न्यायालय ने कीमत देखी, प्रक्रिया व ऑफसेट प्रावधानों की जांच कर ली और कुछ नहीं पाया तो विवाद खत्म हो जाना चाहिए।जेटली ने कहा कि अब नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की संवैधानिक प्रक्रिया के तहत पूरी लेनदेन प्रक्रिया गुजरने और इसे संरक्षित तरीके से देखने के बाद ..सीएजी ने क्या कहा?उन्होंने कहा, हमारा राजग का सौदा 2007 के सौदे से सस्ता है। और यह ध्यान रखने वाली बात है कि यह उनके द्वारा उल्लेख की गई राशि की तुलना में 2.86 फीसदी सस्ता है।उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का सौदा दो कारणों से वास्तव में महंगा हो सकता था।उन्होंने कहा, एक कारण 2016 के हथियार पैकेज हैं, क्योंकि नौ साल की अवधि बीतने के कारण अधिक उन्नत हथियारों की जरूरत थी।उन्होंने कहा, दूसरा, एस्कैलेशन क्लाज 2007 में 3.7 फीसदी प्रति वर्ष की वृद्धि थी और 2016 में यह 1.2 फीसदी है, जो कि यूरोपीय महंगाई दर है। अब यह 2016 की तुलना में व जब विमान 2019 में पहुंचने शुरू हो जाएंगे, उसके बाद व बाद के सालों में, एस्कैलेशन क्लाज में 2.3 फीसदी का अंतर हर साल जुड़ता जाएगा और सस्ता होता जाएगा।जेटली ने यह भी कहा कि रखरखाव के प्रावधान बेहतर हैं।

 

Tags: Arun Jaitley

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD