Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

आधार गेम चेंजर साबित हुआ : अरुण जेटली

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 06 Jan 2019

Last updated on: Jan 06, 2019, 00:00 IST

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आधार कार्ड को एक गेम चेंजर के तौर पर विकसित करने के लिए निर्णायक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को श्रेय देते हुए रविवार को कहा कि विशिष्ट पहचान संख्या (यूआईडी) की सहायता से सरकार ने पिछले कुछ सालों में कई नकली और फर्जी लाभकर्ताओं को हटाकर लगभग 90,000 करोड़ रुपये की बचत की है।मोबाइल फोन नंबरों और बैंक खातों में आधार को एच्छिक करने के सरकार के निर्णय को कानूनी सहयोग प्रदान करने के लिए लोकसभा में विधेयक पारित करने के दो दिन बाद जेटली ने अपने ब्लॉगपोस्ट में कहा कि कांग्रेस की अगुआई वाली भूतपूर्व संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार का आधार अपने विरोधाभासों और अनिश्चयों के कारण अपर्याप्त था।जेटली ने कहा, सरकार का अनुमान है कि आधार का उपयोग कर पिछले कुछ सालों में मार्च 2018 तक 90,000 करोड़ रुपये तक बचाए हैं। कई नकली, अस्तित्वहीन और फर्जी लाभकर्ताओं को हटा दिया गया है।उन्होंने कहा, विश्व बैंक द्वारा तैयार डिजिटल लाभांश रिपोर्ट के अनुमान के मुताबिक भारत आधार का उपयोग कर प्रतिवर्ष 77,000 करोड़ रुपये तक बचा सकता है। इस राशि से आयुष्मान भारत योजना जैसी तीन बड़ी योजनाएं शुरू की जा सकती हैं।उन्होंने कहा कि संप्रग के आधार के गैर-वैधानिक होने के कारण उसमें कई गंभीर कानूनी चुनौतियां सामने आ गई थीं।वित्त मंत्री ने कहा, संप्रग खुद विभाजित था। नंदन नीलेकणी ने इसे लाने की कोशिश की जबकि एक वरिष्ठ मंत्री ने इसे रोक दिया। प्रधानमंत्री दुविधा में थे। इसकी प्रक्रिया बहुत धीमी रफ्तार से जारी रही।उन्होंने कहा, इसको लेकर संप्रग का कानून अपर्याप्त था। उसने यूआईडी जारी करने की कार्यप्रणाली उपलब्ध कराई। इसमें निजता की सुरक्षा के लिए पर्याप्त सुरक्षा उपाय नहीं थे। इसमें इसके उपयोग का उद्देश्य नहीं बताया गया था।आधार के फायदे बताते हुए जेटली ने कहा कि पिछले 28 महीनों में लगभग 122 करोड़ आधार कार्ड जारी हो चुके हैं जो देश की वयस्क जनसंख्या का 99 फीसदी है।उन्होंने कहा कि आज तक 2,579 करोड़ सत्यापन हो चुके हैं।उन्होंने कहा, प्रतिदिन 2.7 करोड़ सत्यापन हो रहे हैं। यूआईडीएआई की क्षमता प्रतिदिन 10 करोड़ सत्यापन करने की है।

 

Tags: Arun Jaitley

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD