Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

लोकसभा में शिवसेना ने राम मंदिर के लिए अध्यादेश लाने की मांग की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 13 Dec 2018

Last updated on: Dec 13, 2018, 00:00 IST

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की घटक शिव सेना ने गुरुवार को लोकसभा में मांग की कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने के लिए सरकार अध्यादेश लेकर आए। शून्यकाल के दौरान शिव सेना के आनंद राव अडसुल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 2014 के उसके चुनाव घोषणापत्र में राम मंदिर का निर्माण कराने के लिए किए गए वादे की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि सरकार को अगले आम चुनावों से पहले अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए एक अध्यादेश लाने की पहल करनी चाहिए। प्रश्नकाल के दौरान सदन को दो बार संक्षिप्त रूप से स्थगित किए जाने के तुरंत बाद लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने शिवसेना नेता को इस मुद्दे को उठाने की अनुमति दी।

राम मंदिर के मुद्दे पर शिवसेना के सदस्य आक्रामक हैं। उन्होंने इस मुद्दे पर सरकार के खिलाफ संसद के अंदर और बाहर विरोध प्रदर्शन किया। अडसुल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी राम मंदिर के निर्माण के लिए पहल नहीं कर सके क्योंकि वह 25 राजनीतिक दलों की गठबंधन सरकार चला रहे थे। उन्होंेने कहा, लेकिन, यहां एक ऐसी सरकार है जिसके पास पूर्ण बहुमत है। इन्होंने अपने घोषणापत्र में भी उल्लेख किया है। इस सरकार के साढ़े चार साल पहले ही पूरे हो चुके हैं लेकिन कुछ भी नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, भाजपा के साथ हमारा गठबंधन हिंदुत्व पर आधारित है लेकिन ऐसा लगता है कि भाजपा इसे भूल गई है। अडसुल ने यह भी कहा कि पांच राज्यों के चुनाव परिणाम एक संकेत हैं और सरकार को इसे समझना चाहिए।

 

Tags: Shivsena

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD