Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

अब 3 राज्य भाजपा मुक्त : शिवसेना

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 12 Dec 2018

Last updated on: Dec 12, 2018, 00:00 IST

शिवसेना ने बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) का भारत को कांग्रेस मुक्त बनाने का सपना तीन राज्यों में मिट्टी में मिल गया और दो अन्य राज्यों में उसे मुंह की खानी पड़ी। सेना के मुखपत्र सामना और दोपहर का सामना के संपादकीय में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को जहां दरकिनार कर दिया गया है, वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी उत्कृष्टता(मेरिट) के चमकते सितारे हैं। इसके विपरीत, पांच वर्ष पहले जब मोदी का नाम पहली बार प्रधानमंत्री के पद के लिए प्रस्तावित किया गया था, इन राज्यों में चुनाव हुए थे, जहां उन्होंने सफलतापूर्वक प्रचार किया और इस जीत को भाजपा के लिए उनकी पवित्र शुरुआत माना गया था। शिवसेना ने कहा है, अब, वही प्रधानमंत्री हैं, लेकिन इन राज्यों में भाजपा को हार मिली है। इनका अजेय गढ़ छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्यप्रदेश ढह गया। तेलंगाना और मिजोरम में भाजपा समाप्त हो गई है। संपादकीय के अनुसार, कांग्रेस ने भाजपा से छत्तीसगढ़ छीन लिया है, जबकि इसके मुख्यमंत्री रमन सिंह वहां शक्तिशाली थे। शिवसेना ने कहा, उसी तरह मामाजी शिवराज सिंह चौहान मध्यप्रदेश में मोदी से भी ज्यादा लोकप्रिय थे। कांग्रेस ने शेर को धर दबोचा और भाजपा को राज्य में आगे बढ़ने से रोक दिया। संपादकीय के अनुसार, राजस्थान में, कांग्रेस आसानी से 140 सीटें पार कर सकती थी, लेकिन आपस में लड़ने की वजह से यह 100 पर सिमट गई। इसके बावजूद यहां कांग्रेस को सरकार बनाने से कोई नहीं रोक सकता। 

तेलंगाना में चंद्रशेखर राव ने दोबारा सत्ता प्राप्त किया और मिजोरम में एक धार्मिक संगठन एमएनएफ ने सत्ता में वापसी की। शिवसेना ने कहा, इन पांचों राज्यों ने भाजपा मुक्त भारत का स्पष्ट संदेश दिया है। भाजपा को लगता था कि वह सभी चुनावों में जीत दर्ज करेगी और कोई और पार्टी उसके सामने टिक नहीं पाएगी। लेकिन यह बुलबुला फट गया..आप हमेशा बेवकूफ बनाकर जीत नहीं सकते। संपादकीय के अनुसार, मोदी ने काफी बचकाने बयान दिए, जो उनपर ही भारी पड़े, जैसे राहुल गांधी मुझे भारत माता की जय बोलने से रोक रहे हैं और राम मंदिर निर्माण में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं..उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक और नोटबंदी करने से पहले कभी भी गांधी परिवार से नहीं पूछा और मोदी मंदिर का वादा निभाने में असफल रहे। शिवसेना ने कहा है कि नवंबर 2016 में नोटबंदी का समर्थन करने वाले आरबीआई के गवर्नर उर्जित पटेल ने परेशान होकर भारतीय रिजर्व बैंक(आरबीआई) से इस्तीफा दे दिया..भारत को उद्योगपतियों के दिमाग से चलाया जा रहा है और आरबीआई जैसी संस्था को कुचला जा रहा है। दुनिया में कहीं भी इस तरह का आर्थिक उठापटक नहीं देखा गया है।

 

Tags: Shivsena

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD