Monday, 29 April 2024

 

 

खास खबरें जिस दिन केंद्र में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी, उस दिन भ्रष्टाचार बंद हो जाएगा- भगवंत मान कांग्रेस जन कल्याण में विश्वास करती है, न कि चुनिंदा लोगों को फायदा देने में: मनीष तिवारी राजा वडिंग ने व्यापारियों और उद्यमियों से की मुलाकात, उनकी दुर्दशा का समाधान खोजने का लिया संकल्प कांग्रेस में सक्रिय रहे जितेंद्र कुमार तोती अपने 100 समर्थकों सहित भाजपा में शामिल भाजपा की जनविरोधी और विभाजनकारी नीतियों का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस को वोट दें : गुरजीत सिंह औजला अरविंद केजरीवाल के जेल में रहने से दिल्ली के कई काम रूके, हाईकोर्ट की फटकार के बाद भी केजरीवाल मुख्यमंत्री पद से नहीं दे रहे अस्तीफा लोकसभा चुनाव में महिला वोटरों की होगी बड़ी भूमिकाः जयइंद्र कौर 4 जून को पूरा हो जाएगा मिशन 13-0, पंजाब की जनता नई कहानी लिखने को तैयार : भगवंत मान गुरजीत औजला की जीत की हैट्रिक के लिए पत्नी उतरी मैदान में पंजाब में आम आदमी पार्टी ने भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल को दिया बड़ा झटका एक बूथ-दस यूथ का नारा लेकर युवा करें चुनाव प्रचार: एन.के.शर्मा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) में तैनात हो गए दो मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO) मीट हेयर के चुनाव अभियान को जबरदस्त समर्थन मिला सांसद मनीष तिवारी ने श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र की यादों को किया ताजा किसानों को मुआवजा दिए बिना सड़क का टेंडर लगवा कर जमीन पर गैरकानूनी कब्जा करवाना चाहते हैं परनीत कौर और बलबीर सिंह : एन के शर्मा डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने टांडा रेल हैड व गोदाम का दौरा कर लिफ्टिंग मूवमेंट का किया निरीक्षण भाजपा के कार्यकाल में सिटी ब्यूटीफूल चंडीगढ़ में विकास के नए आयाम हुए स्थापित : महेंद्र भट्‌ट कांग्रेस का सनातन विरोधी चेहरा उजागर, प्रदेश में राम विरोधी को लड़ाया राज्यसभा चुनाव : राजीव बिन्दल वोट डालने से पहले काम व किरदार को देखे जनता:एन.के.शर्मा मैं लड़ेगा रिव्यू : आकाश प्रताप सिंह के मजबूत कंधो पर खड़ी एक मर्मस्पर्शी कहानी राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने पेंशनर कल्याण संघ की स्मारिका का विमोचन किया

 

दिल्ली नगर निगम में भाजपा के कुशासन से फैला डेंगू, चिकुनगुनिया : दिलीप पांडेय

 दिलीप पांडेय
दिलीप पांडेय
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 11 Apr 2017

आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को आरोप लगाया है कि नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कुशासन के कारण राजधानी में डेंगू और चिकुनगुनिया का प्रकोप फैला। पिछले तीन महीने के दौरान राजधानी में डेंगू और चिकुनगुनिया के मामले सामने आने से संबंधित खबरों का संदर्भ देते हुए आप के दिल्ली संयोजक दिलीप पांडेय ने आरोप लगाया कि भाजपा शासित नगर निकाय राजधानी वासियों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं।पांडेय ने यहां पत्रकारों से कहा, "नगर निगम अन्य जीवों से फैलने वाली बीमारी पर रोकथाम लगाने में असफल साबित हुआ है। इससे पहले, नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की रपट में भी डेंगू और चिकुनगुनिया फैलने के पीछे नगर निगम को दोषी ठहराया गया है।"

दक्षिण दिल्ली नगर निगम के अनुसार, दिल्ली में एक जनवरी के बाद से तीन महीने की अवधि में चिकुनगुनिया के 79 और डेंगू के 24 मामले सामने आए।पिछले वर्ष राष्ट्रीय राजधानी में डेंगू के 4,431 मामले और चिकुनगुनिया के 9,749 मामले सामने आए थे, जो दिल्ली के इतिहास में सर्वाधिक रहा।पांडेय ने कहा, "दिल्ली में अन्य जीवों से फैलने वाली इन बीमारियों पर रोकथाम की जिम्मेदारी नगर निगम की है। नगर निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी है कि वह इस पर रोकथाम के लिए फॉगिंग करे। पिछले वर्ष जब नगर निगम फॉगिंग करने में असफल रहा तो दिल्ली सरकार ने खुद फॉगिंग करवाई थी।"पांडेय ने यह भी आरोप लगाया है कि भाजपा नगर निगम के जरिए 'लूटे गए जनता के रुपये' के बल पर नगर निगम का चुनाव लड़ रही है।

 

Tags: Dilip Pandey

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD