Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

15 वें वित्त आयोग ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और अन्य अधिकारियों के साथ उपयोगी विचार-विमर्श किया

आयोग परस्‍पर निर्भर विदेश नीति की बढ़ती हुई चुनौतियों और अवसरों के प्रति सजग

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 05 Nov 2018

Last updated on: Nov 05, 2018, 00:00 IST

प्रमुख केन्‍द्रीय मंत्रालयों के साथ आपस में बातचीत की प्रक्रिया के अंतर्गत वित्त आयोग ने विदेशी मंत्री सुषमा स्वराज और मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया। आयोग के अध्यक्ष  एन.के सिंह और अन्यों सदस्यों शक्तिकांत दास, डा. अनूप सिंह, डा. अशोक लहरी और डा. रमेश चंद के नेतृत्व में आयोग को विदेश मंत्रालय के कामकाज की विस्‍तृत संरचना से अवगत कराया गया। बैठक की प्रमुख बातें इस प्रकार हैं,

1. विदेश मंत्रालय का बजट अभी भी सरकार के पूर्ण बजट का 1 प्रतिशत से कम है, जिसे उसके द्वारा किये जा रहे कार्यों को देखते हुए बढ़ाने की आवश्यकता है। कुल बजट में से प्रतिष्ठान का खर्च लगातार 30 प्रतिशत से कम है। प्रतिष्ठान के व्यय का करीब 25 प्रतिशत केन्द्रीय पासपोर्ट संगठन के लिए इस्तेमाल किया जाता है। गैर प्रतिष्ठान खर्च का, सहायता (अनुदान जमा ऋण) जो करीब 58 प्रतिशत पर बना हुआ है, उसे करीब 3900 करोड़ रुपये की कमी का सामना करना पड़ रहा है।

2. विदेश मंत्रालय विभिन्न विकास परियोजनाओं द्वारा रणनीतिक संपर्क बनाने, विकल्प तैयार करने और हितों का संतुलन बनाने तथा सद्भावना पैदा करने, मानवीय सहायता और मित्र देशों को सहायता, नवीन कूटनीतिक पहुंच और साझेदारी के बारे में कार्य कर रहा है। वर्तमान में भारत की सर्वप्रथम पड़ोसी और एक्ट ईस्ट नीति के अंतर्गत विभिन्न देशों के साथ वर्तमान में करीब 27.7 अरब डलर की विकास साझेदारी है। ऐसी साझेदारी की पहुंच बढ़ाने और इस दिशा में प्रयास के लिए विभिन्न देशों में 2022 तक 18 नए दूतावास खोले जाएंगे जिनके लिए अतिरिक्त संसाधनों की जरूरत होगी।

3. विदेश मंत्रालय देशभर में 322 पासपोर्ट केन्‍द्रों (डाकघर-पीएसके सहित) के नेटवर्क के जरिए सार्वजनिक सेवा डिलीवरी बढ़ाने के लिए जमकर कार्य कर रहा है, 2014 में उत्कृष्टता के साथ केवल 77 पासपोर्ट के लिए कार्य कर रहे थे। डाकघर पासपोर्ट सेवा केन्द्रों की शुरूआत जनवरी 2017 में की गई थी, यह अंतिम छोर तक पहुंचने के लिए एक नीतिगत फैसला था। विदेश मंत्रालय का भविष्य में प्रत्येक संसदीय जिले में पासपोर्ट केन्द्र खोलने का लक्ष्य है।

4. प्रवासी भारतीयों और भारतीय नागरिकों तक पहुंचने के तहत, विदेश मंत्रालय ने भारत एक परिचय, भारत को जानिए, प्रदेश में विदेश और समीप जैसे विभिन्न कार्यक्रम शुरू किए हैं।

आयोग परस्‍पर निर्भर विदेश नीति की बढ़ती हुई चुनौतियों और अवसरों के प्रति सजग है। क्षेत्र में अन्य प्रमुख शक्तियों के उद्भव और अनेक मित्र देशों में शुरू की गई परियोजनाओं के समय पर पूरा होने की आवश्यकता को पूरा करने के लिए पर्याप्त संसाधनों की जरूरत है। अफ्रीका और अन्य विकासशील देशों में मौजूद अवसरों को भी देश के फायदे के लिए उपयोग में लाना जरूरी है और इन प्रयासों के केन्द्र में सबसे प्रमुख वित्तीय आवश्यकता है। मंत्रालय और विदेशों के दूतावासों द्वारा भारत की कूटनीतिक शक्ति तक पहुंच और उसकी गुणवत्ता बढ़ाने की आवश्यकता है। निकट भविष्य में विश्व के विभिन्न भागों में अनेक दूतावास खोलने और देश भर में पासपोर्ट केन्द्रों के नेटवर्क द्वारा सार्वजनिक सेवा डिलिवरी में सुधार की आवश्यकता है। अध्यक्ष और सदस्यों ने दुनिया में भारत के संबंधों, उसकी चुनौतियों और इसे बढ़ाने के प्रयासों को समझने का प्रयास किया। आज की प्रारंभिक बैठक के बाद, ऐसी कुछ और बैठकें और विचार-विमर्श मंत्रालय और आयोग के बीच भविष्य में आयोजित किए जाएंगे।

 

Tags: Sushma Swaraj

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD