Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी

 

भारत, नेपाल ने की द्विपक्षीय रिश्तों में हालिया प्रगति की समीक्षा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 10 Jan 2019

Last updated on: Jan 10, 2019, 00:00 IST

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और नेपाल के उनके समकक्ष प्रदीप कुमार ग्यावली के बीच गुरुवार को यहां हुई एक बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच रिश्तों में हुई हालिया प्रगति पर विचार-विमर्श किया गया।विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, दोनों मंत्रियों ने द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न क्षेत्रों में हुई हालिया प्रगति की समीक्षा की, जिनमें कृषि, रेलवे और अंतर्देशीय जलमार्ग के क्षेत्र में 2018 में शुरू की गई तीन परिवर्तनकारी योजनाओं में हुई प्रगति शामिल है। साथ ही, मौजूदा द्विपक्षीय विकास और संपर्क की परियोजनाओं के कार्यान्वयन की भी समीक्षा की गई।विदेश मंत्रालय ने कहा, उन्होंने पिछले कुछ महीनों के दौरान सभी स्तरों पर द्विपक्षीय आदान-प्रदान बढ़ने के फलस्वरूप सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों में हुई महत्वपूर्ण प्रगति पर संतोष व्यक्त किया।बयान के अनुसार, दोनों नेताओं ने नई रफ्तार को कायम रखने और दोनों देशों के बीच परंपरागत रूप से करीबी और दोस्ताना रिश्तों को आगे मजबूती प्रदान करने को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।पिछले साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेपाल दौरे के साथ भारत ने नेपाल के साथ अपने रिश्तों को नया आयाम प्रदान किया। और बाद में नेपाल के प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली के भारत दौरे से रिश्तों में मजबूती आई।इन दौरों के दौरान दोनों देशों ने व्यापार, आर्थिक संबंध, जल, थल और वायु मार्ग से संपर्क और आपस में नागरिकों के बीच संबंध बढ़ाने पर सहमति जताई। मोदी ने घोषणा करते हुए कहा कि भारत नेपाल के विकास में शेरपा की तरह काम करेगा।गौरतलब है कि ओली के पूर्व कार्यकाल के दौरान अक्टूबर 2015 से लेकर अगस्त 2016 के दौरान भारत और नेपाल बीच रिश्तों में तब खटास आ गया जब नई दिल्ली पर सीमा बंद करने का दोषारोपण किया गया था।धारणा यह भी थी ओली का झुकाव भारत के बजाए चीन की तरफ ज्यादा है।

 

Tags: Sushma Swaraj

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD