Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

वाराणसी में 15वें प्रवासी भारतीय दिवस की शानदार शुरूआत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

वाराणसी , 21 Jan 2019

Last updated on: Jan 21, 2019, 00:00 IST

15वें प्रवासी भारतीय दिवस की आज वाराणसी स्थित दीनदयाल हस्तकला संकुल में शानदार शुरूआत हुई। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने प्रवासी भारतीय दिवस-2019 के पहले दिन यूथ प्रवासी भारतीय दिवस का उद्घाटन किया।इस अवसर पर विदेश राज्य मंत्री और प्रवासी भारतीय के मामलों के प्रभारी जनरल वी. के. सिंह (सेवानिवृत्त) के साथ नार्वे के सांसद हिमांशु गुलाटी और न्यूजीलैंड के सांसद कंवलजीत सिंह बख्शी मौजूद थे।अपने उद्घाटन भाषण में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि भारत असीमित अवसरों की भूमि है। प्रवासी भारतीय हमारी मातृभूमि की प्रगति में साझेदार हैं और आगे भी रहेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि साझा पहचान और साझी समानता ऐसी प्रमुख विशेषताएं है जो हम दोनों को बांधकर रखती हैं और जिसमें आने वाले वर्षों में कई गुना वृद्धि होगी। श्रीमती स्वराज ने कहा कि प्रवासी भारतीयों की गाथा साहस, दृढ़ संकल्प और क्षमता से जुड़ी है। उन्होंने गूगल के सीईओ सुन्दर पिछाई, माइक्रोसॉफ्ट सीओओ सत्या नडेला, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की प्रमुख अर्थशास्त्री गीता गोपीनाथ का उदाहरण दिया। उन्होंने विदेशों में भारत की नई लौ जलाने के लिए प्रवासी भारतीयों को धन्यवाद दिया।केन्द्रीय सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और खेल एंव युवा मामलों के मंत्री श्री राज्य वर्धन सिंह राठौर ने भारतीयों की अनोखी और बांधने वाली ताकत की चर्चा की और कहा कि प्रवासी भारतीय समुदाय भारत का सर्वश्रेष्ठ दूत है। उन्होंने प्रवासी भारतीयों से आग्रह किया कि वे नये भारत के निर्माण में शामिल हों। श्री राठौर ने सांस्कृतिक मूल्यों और मातृभूमि के सम्मान को बचाने में एनआरआई की भूमिका की सराहना की।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश प्रवासी भारतीयों के बहुमूल्य योगदान की प्रतीक्षा कर रहा है। 

नार्वे के सांसद तीस वर्षीय हिमांशु गुलाटी ने 40 वर्ष पूर्व उनके माता पिता के भारत से नार्वे आने का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधन हमारी सबसे बड़ी सम्पत्ति हैं और युवाओं को महात्मा गांधी के इन मूल्यों को आत्मसात करना चाहिए, ‘वह बदलाव खुद में लाइए जिसे आप देखना चाहते हैं’।सम्मानित अतिथि न्यूजीलैंड के सांसद कंवलजीत सिंह बख्शी ने कहा कि कृषि और बागवानी ऐसे प्रमुख क्षेत्र हैं जहां भारत और न्यूजीलैंड सहयोग कर सकते हैं।उन्होंने दोहरी नागरिकता और राजनीति में सक्रिय भागीदारी के लिए अप्रवासी भारतीयों को राज्यसभा के लिए मनोनीत करने का अनुरोध किया। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वह अपनी संस्कृति और विरासत पर गर्व करें।यूथ प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन एनआरआई युवाओं और अगली पीढ़ी के बीच नए भारत के विचारों को साझा करने के लिए किया गया।इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में एनआरआई युवक और एनएसएस कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी कल 15वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के पूर्णसत्र का उद्घाटन करेंगे।इस अवसर पर मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविन्द जगन्नाथ मुख्य अतिथि होंगे। इस वर्ष प्रवासी भारतीय दिवस की विषय-वस्तु है- नए भारत के निर्माण में प्रवासी भारतीयों की भूमिका।समापन दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद भारत और विदेश में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए कुछ चुने हुए प्रवासी भारतीयों को 23 जनवरी, 2019 को प्रवासी भारतीय सम्मान से सम्मानित करेंगे।सम्मेलन के बाद 24 जनवरी को इसमें भाग लेने वाले प्रतिनिधि कुंभ मेले के लिए प्रयागराज जाएंगे। वे 25 जनवरी को दिल्ली आएंगे और राजपथ, नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड देखेंगे।

 

Tags: Sushma Swaraj

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD