राज्यपाल के सलाहकार बी. बी. व्यास ने आज वीडियो कान्फ्रैंसिंग के माध्यम से केन्द्रीय वित्त्य मंत्री अरूण जेटली की अध्यक्षता में आयोजित 30वीं जीएसटी परिशद बैठक में भाग लिया। वित्त्य विभाग के प्रमुख सचिव नवीन कुमार चौधरी, कमर्षियल टैक्स आयुक्त एम राजू, कमर्षियल टैक्स अतिरिक्त आयुक्त (कर योजना) पी. के. भट्ट तथा अन्य वरिश्ठ अधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे। बैठक के दौरान वस्तु एवं सेवा कर से सम्बंधित विभिन्न एजेंडों पर चर्चा की गई, जिनमें जीएसटी लागू होने के बाद विभिन्न राज्यों के राजस्व अंतर पर राजस्व स्थिति तथा केन्द्रीय वित्त्य मंत्रालय की रिपोर्ट की समीक्षा षामिल है। बैठक में जीएसटी के लागू होने के बाद जम्मू व कष्मीर में राजस्व की स्थिति पर खास चर्चा की गई। परिशद को यह भी सूचित किया गया कि राज्य कराधान अधिकारी रिपोर्ट में किये गये सुझावों पर कार्य करेंगे तथा राजस्व अंतर को कम करने के लिए सभी प्रयास करेंगे। बैठक में जीएसटी कार्यान्वयन समिति की रिपोर्टो, आईपी षिकायत निवारण समिति की सिफारिषों तथा जीएसटी के तहत मुनाफाखारी विरोधी पहलों की स्थिति रिपोर्ट पर चर्चा की गई। परिशद ने केरला में बाढ से प्रभावित लोगों की सहायता एवं पुनर्वास के लिए प्रदान की गई आयातित वस्तुओं के लिए आईजीएसटी अपवादों पर भी चर्चा की।