Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मूक, बधिर बच्चों के इलाज के लिए कॉक्लीयर इमप्लांट पर जोर, जितना जल्दी इलाज, उतना बेहतर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News (विजयेन्दर शर्मा)

कांगड़ा , 01 Sep 2018

Last updated on: Sep 01, 2018, 00:00 IST

जो बच्चे जन्म से ही बोल, सुन नहीं सकते उनके लिए कॉक्लीयर इम्पलाट वरदान साबित हुआ है। इसी विषय पर जागरूकता फैलाने के मकसद से आज फोर्टिस अस्पताल महोली के ईएनटी, हेड एंड नेक कैंसर सर्जरी के निदेशक डा. अशोक गुप्ता ने आज यहां व्याख्यान दिया। उन्होंने जोर देकर कहा कि बच्चों के शुरुआती दिनों में ही कॉक्लीयर इमप्लांट करा देना चाहिए। ये इसलिए क्योंकि ज्यादातर बच्चों में रोग की पहचान नहीं हो पाती या फिर बहुत ही देरी से होती है। डा. गुप्ता ने सलाह दी कि विशेषज्ञ के पास जाकर नियमित रूप से जांच करवानी चाहिए ताकि रोग की पहचान जल्द हो सके और जीवनस्तर सुधारने के लिए शोधक सर्जरी की जा सके।    

कॉक्लीयर इमप्लांटेशन के लिए करीब 2 घंटों का समय लगता है और इसके लिए मरीज़ को दो से तीन दिन अस्पताल में बिताने पड़ते हैं। इसके तीन हफ्तों बाद इम्प्लांट को ऑन कर दिया जाता है। सफलता को सुनिश्चित करने वाले कारकों में सर्जरी की तकनीक के अलावा सही कैंडिडेट का चयन करना, सही आंकलन करना और इमप्लांट की उच्च गुणवत्ता शामिल है। इसके अलावा एक और प्रमुख कारक है। ऑपरेशन पश्चात स्वास्थ्यलाभ- मतलब ये कि बच्च का बोलना, सुनना सुनिश्चित करने के लिए स्पीच थेरेपी। 

सबसे अच्छे नतीजे तब मिलते हैं जब इमप्लांट बचपन में ही किया जाए। छह महीने की उम्र के बाद जितना जल्दी हो सके। ये इसलिए क्योंकि जब बच्चा छह साल का होते-होते स्पीच डेवेलपमेंट के लिए मस्तिष्क का जो हिस्सा होता है वो विशुअल एरिया (दृष्टि संबंधी क्षेत्र) द्वारा अधिग्रहित कर लिया जाता है, सो जितना जल्दी हो, उतना सही।नवजात शिशुओं में बधिरपन की व्यापकता 1000 में एक है। भारत सरकार ने इस मामले में दखल देते हुए स्क्रीनिंग टेस्ट के तौर ओटोअकाउस्टिक एमिशन की शुरुआत की है जिसे अस्पताल में पैदा हुए हर बच्चे पर किया जाना ज़रूरी है, लेकिन इसे सख्ती से अमल में नहीं लाया जाता। ये टेस्ट सिर्फ हाई रिस्क मामलों में ही किया जाता है यानी वो मामले जिन्हें जन्म के तुरंत बाद बेहद ज्यादा पीलिया हो या फिर वो बड़ी देर बाद रोए हों। ऐसे बच्चों का आंकलन फील्ड ऑडियोमीट्री,  एबीईआर व एएसएसआर के ज़रिए किया जाना चाहिए। इसके बाद टेम्पोरल बोल की एमआरआई या सीटी स्कैन से ये देखना चाहिए कि बच्चे का कॉक्लीयर (सुनने का अंग) विकसित हुआ है या नहीं। डा. गुप्ता करीब 400 से ज्यादा कॉक्लीयर इमप्लांट कर चुके हैं।

 

Tags: Fortis

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD