Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

युवक का दिल बन गया था गोला, फोर्टिस ने खोला

युवक का दिल बन गया था गोला, फोर्टिस ने खोला
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 29 Dec 2015

Last updated on: Dec 29, 2015, 00:00 IST

नोएडा निवासी 25 वर्षीय राहुल (बदला हुआ नाम) लगातार सांस उखड़ने और मामूली सा श्रम करने पर भी दिल की धड़कन बढ़ जाने की समस्या से ग्रस्त था। उसके लिए दैनिक कार्य करना भी चुनौती बन चुका था। आमतौर पर यह हृदय संबंधी कई रोगों का सामान्य लक्षण है, लेकिन 25 वर्ष की उम्र में ऐसा होना सामान्य नहीं था। जांच में पता चला कि वह दिल के एक दुर्लभ अनुवांशिक विकार से ग्रस्त था, जिसमें उसका हृदय मांसपेशियों के एक गोले जैसा बन गया था और रक्त प्रवाह को बाधित कर रहा था। 

इस तरह के मामले में कई चुनौतियां पेश आती हैं और अब तक बेहद कम मामलों में ही इस रोग के लिए सर्जरी की गई है।राहुल के इस दुर्लभ रोग के इलाज के लिए नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में कार्डियाक थोरेसिक एंड वास्कुलर सर्जरी विभाग के कंसल्टेंट डॉ. वैभव मिश्रा के नेतृत्व में उनकी सफल सर्जरी की गई। इस गंभीर स्थिति को चिकित्सकीय भाषा में एचओसीएम या हाइपरट्रॉफिक ऑस्ट्रक्टिव कार्डियोमायोपैथी कहा जाता है, जिसमें मांसपेशी का एक हिस्सा काफी मोटा हो जाता है, जिसकी वजह से रक्तप्रवाह बाधित होने लगता है। 

इसके कारण मरीज की हृदय गति अचानक रुक सकती है और उसकी मौत तक हो सकती है। इसके अलावा इस रोग के 20 प्रतिशत मरीजों के हृदय के मिट्रल वाल्व में भी असामान्यता होती है। यह मरीज इन दोनों ही विकारों से ग्रस्त था, जिसके इलाज के लिए बाएं वेंट्रिकल में मौजूद रक्तप्रवाह को बाधित करने वाली स्थिति में सुधार किया गया और उनके हृदय के मिट्रल वाल्व को भी बदलकर उसके स्थान पर कृत्रिम वाल्व लगाया गया।सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम देने वाले डॉ. वैभव मिश्रा ने कहा, "इस स्थिति में रक्त प्रवाह को फिर से सामान्य करने के साथ ही वाल्व की मरम्मत करने की चुनौती भी थी। यह एक ऐसा दुर्लभ अनुवांशिक विकार है, जिसके कारण दुनियाभर के कई विख्यात युवा खिलाड़ियों की अचानक हृदयाघात से मौत तक हो चुकी है।"

डॉ. वैभव ने बताया, "40 वर्ष की उम्र से पहले होने वाली मौतों में से 50 फीसदी इस विकार के कारण होती हैं, लेकिन इसकी सर्जरी काफी चुनौतीपूर्ण होती है। लेकिन सौभाग्य से इस मामले में हम मरीज की इस गंभीर समस्या का सफल इलाज करने में कामयाब हुए।"आंकड़े दर्शाते हैं कि 1,000 युवाओं में से दो एचओसीएम से पीड़ित होते हैं।यह दुर्लभ विकार गुणसूत्र 14 के एक जीन में बदलाव आने के कारण होता है। इसके परिणाम स्वरूप मरीज को सांस लेने में कठिनाई होती है, वैंट्रिकल्स और फेफड़ों की रक्त धमनियों में रक्तप्रवाह बढ़ जाता है और गंभीर किस्म का एरिथमियास यानी हृदय के असमान संकुचन की शिकायत बढ़ जाती है। 

फोर्टिस अस्पताल नोएडा के क्षेत्रीय निदेशक गगन सहगल के मुताबिक, "अध्ययन बताते हैं कि आजकल युवाओं में विभिन्न हृदय संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं, ऐसे में समय रहते निदान से समस्या को स्थिति बिगड़ने से पूर्व ही ठीक किया जा सकता है।"आंकड़ों के अनुसार, लगभग चार फीसदी भारतीयों में एचसीएम जीन मौजूद है और जीन में आने वाले इस बदलाव की वजह से लाखों लोग प्रभावित होंगे, जिसके चलते आगामी पीढ़ियों में कम उम्र में ही इस विकार के उभरने की आशंका है।

 

Tags: Fortis

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD