Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

फोर्टिस ने सिंगापुर अस्पताल का विनिवेश सौदा पूरा किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुड़गांव , 07 Apr 2015

Last updated on: Apr 07, 2015, 00:00 IST

स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी फोर्टिस हेल्थकेयर लिमिटेड (फोर्टिस) ने मंगलवार को कहा कि उसकी सहायक इकाई फोर्टिस हेल्थकेयर इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड ने सिंगापुर स्थित फोर्टिस सर्जिकल हॉस्पिटल (एफएसएच) की बिक्री का सौदा पूरा कर लिया है। कंपनी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि एफएसएच की कॉनकोर्ड मेडिकल सर्विसिस (इंटरनेशनल) प्राइवेट लिमिटेड को की गई बिक्री की एवज में फोर्टिस हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड को 5.5 करोड़ सिंगापुर डॉलर मिल चुके हैं।बयान में कहा गया है कि इसके साथ ही 27 मार्च, 2015 को घोषित किया गया यह सौदा पूरा हो गया है।31 बिस्तरों वाले एफएसएच की स्थापना जुलाई 2012 में हुई थी। यह कोलोरेक्टर, यूरोलॉजी एवं गायनेकोलॉजी के क्षेत्र में शल्य चिकित्सा एवं प्लास्टिक तथा साधारण सर्जरी जैसी सेवा देता है।इस सौदे में जेपी मोर्गन एवं रिलायंस कैपिटल मार्केट्स ने वित्तीय सलाहकार की भूमिका निभाई।

 

Tags: Fortis

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD