Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

नीतीश कुमार में रुचि नहीं, तेजस्वी यादव से मिलने की इच्छा : हार्दिक पटेल

 हार्दिक पटेल
हार्दिक पटेल
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना (बिहार) , 29 Jun 2018

Last updated on: Jun 29, 2018, 00:00 IST

पटेल नवनिर्माण सेना (पनसे) के अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने शुक्रवार को कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करने में उनकी कोई रुचि नहीं है, क्योंकि उन्होंने भाजपा से हाथ मिला लिया है। वह तेजस्वी यादव से मिलने की इच्छा रखते हैं। शुक्रवार को यहां पहुंचे पाटीदार आंदोलन के नेता हार्दिक ने हालांकि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद और उनके बेटे तेजस्वी यादव से मुलाकात की इच्छा जाहिर की। पटेल ने यहां पहुंचने के बाद मीडिया से कहा, नीतीश कुमार ने अपना रास्ता बदल दिया है.. वह अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ हैं। उनसे मिलने और बातचीत करने का कोई मतलब नहीं है, क्योंकि मैं भाजपा के खिलाफ हूं। हार्दिक यहां कुछ कार्यक्रमों में हिस्सा लेने आए हुए हैं।

उन्होंने कहा, मैं लालू प्रसाद से मिलकर उनसे बात करना चाहता हूं, लेकिन मुझे पता चला है कि वह मुंबई में हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि अब वह बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मुलाकात करेंगे। इसके पहले दर्जनों की संख्या में युवकों ने पटना हवाईअड्डे पर हार्दिक की अगवानी की और उनके समर्थन में नारे लगाए। हार्दिक पिछली बार जब दिसंबर, 2016 में पटना आए थे, तब वह पटना हवाईअड्डे से सीधे मुख्यमंत्री नीतीश के आधिकारिक आवास पर गए थे और राज्य सरकार ने उन्हें वीआईपी सत्कार दिया था। लेकिन इस बार स्थिति अलग है। नीतीश कुर्मी जाति के हैं, और हार्दिक गुजरात में ताकतवर अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की पटेल जाति के हैं, ठीक उसी तरह जिस तरह बिहार में कुर्मी हैं।

 

Tags: Hardik Patel

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD