Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

शिवसेना का नरेंद्र मोदी से सवाल : किसानों की खुदकुशी क्या अच्छे दिन हैं?

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 25 Jun 2018

Last updated on: Jun 25, 2018, 00:00 IST

शिवसेना ने सोमवार को महाराष्ट्र में किसानों और दूसरे लोगों द्वारा आत्महत्या करने की घटनाओं पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया कि क्या यही उनके अच्छे दिन के वादे हैं? शिवसेना ने केंद्र और महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकारों पर दोषारोपण करते हुए कहा कि इन लोगों ने गरीबी, जीने के संसाधनों की कमी और सरकार की आर्थिक नीतियों के कारण पड़ने वाले वित्तीय बोझ के चलते इन लोगों ने खुदकुशी की है। शिवसेना ने पार्टी मुखपत्र सामना और दोपहर का सामना के संपादकीय में लिखा है कि वास्तविकता यह है कि महाराष्ट्र गंभीर संकट में है और लोगों को भूखे रहना पड़ता है, उनके पास जरूरतों की पूर्ति के साधन नहीं है। इसलिए पूरा-पूरा परिवार खुदकुशी कर रहा है। आत्महत्या की ये घटनाएं न सिर्फ मुफ्फसिल इलाके में, बल्कि मुंबई में भी हो रही हैं। पार्टी ने मुंबई में प्रवीण पटेल और रीना दंपति के 11 वर्ष के बेटे साथ आत्महत्या करने की घटना का जिक्र किया और कहा कि परिवार ने कैंसर से पीड़ित अपनी 14 साल की बेटी के इलाज के लिए भारी कर्ज लिया था। हाल ही में उनकी बेटी की मृत्यु हो गई। कर्ज अदा करने में लाचार होने पर परिवार ने खुदकुशी कर ली। शिवसेना ने कहा कि पिछले सप्ताह सरकारी कर्मचारी राजेश भिंगरे द्वारा आत्महत्या करने की घटना से मुंबई एक बार फिर सन्न रह गई। घर का खर्च चलाने में लाचार भिंगरे ने दो बच्चे और पत्नी समेत खुदकुशी कर ली। 

उधर, सोलापुर जिले के पंढरपुर में 21 साल की इंजीनियरिंग की छात्रा अलीशा नवाते ने इसलिए आत्महत्या कर ली, क्योंकि उसके माता-पिता उसकी पढ़ाई का खर्च उठाने में अक्षम थे। अहमदनगर जिले के पोखरी-बालेश्वर गांव में संतूजी फटंगरे ने अपनी दो नाबालिग बेटियों की गला दबाकर हत्या करने के बाद खुद भी जान दे दी, क्योंकि वह परिवार का भरण-पोषण नहीं कर पा रहे थे। शिवसेना ने कहा, कर्ज के बोझ से दबे किसानों की आत्महत्या की घटनाएं अबतक सिर्फ विदर्भ में देखी जाती थीं, मगर अब मुंबई समेत पूरे राज्य से इस तरह की रपट मिल रही है। लोग गरीबी और भूख से निराश हैं और आत्महत्या कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर हमला बोलते हुए शिवसेना ने कहा कि दोनों बार-बार विदेशों के दौरे पर जाते हैं और वहां से लौटने पर हर बार विकास और समृद्धि लाने की बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, जो कहीं दिखती नहीं है। भाजपा द्वारा हाल ही में शुरू की गई संपर्क से समर्थन पहल पर सेना ने कहा कि वे (भाजपा के लोग) माधुरी दीक्षित, सलमान खान, टाटा और बिड़ला के संपर्क में हैं, लेकिन देश के गरीबों से उनका संपर्क टूट गया है। शिवेसना ने कहा कि जनता की जो ज्वलंत समस्याएं हैं, उनको समझने में भाजपा विफल रही है।

 

Tags: SHIVSENA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD