Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

भाजपा 2019 में भी गुजरात की सभी लोकसभा सीटें जीतेगी : विजय रूपाणी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गांधीनगर (गुजरात) , 23 May 2018

Last updated on: May 23, 2018, 00:00 IST

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस राज्य में 2019 के आम चुनाव में एक भी लोकसभा सीट नहीं जीत पाएगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 2019 में राज्य की सभी 26 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करते हुए 2014 के आम चुनाव के नतीजों को दोहराएगी। गांधीनगर, 23 मई (आईएएनएस)। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस राज्य में 2019 के आम चुनाव में एक भी लोकसभा सीट नहीं जीत पाएगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 2019 में राज्य की सभी 26 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करते हुए 2014 के आम चुनाव के नतीजों को दोहराएगी। रूपाणी ने आईएएनएस को दिए साक्षात्कार में कहा, “हम 2019 लोकसभा चुनाव में 2014 को दोहराते हुए गुजरात में सभी 26 सीटों पर जीत हासिल करेंगे।”उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज्य में एक भी सीट पर जीत हासिल नहीं कर पाएगी। कांग्रेस ने 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को कड़ी टक्कर दी थी।

रूपाणी ने कहा, “2014 के आम चुनाव के बाद गुजरात ही एकमात्र ऐसा राज्य है जहां सत्तारूढ़ दल ने दोबारा सत्ता में वापसी की है।”उन्होंने कहा, “अन्य पिछड़ा वर्ग, पाटीदार व दलित समुदाय के राज्यव्यापी प्रदर्शनों के बावजूद भाजपा ने अपना लोहा मनवाया। लोगों ने कांग्रेस को नकारा और भाजपा को हर जगह जिताया। यहां तक कि भाजपा का वोट प्रतिशत भी बढ़ा।”रूपाणी ने यह भी चिन्हित किया कि कांग्रेस द्वारा वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को गब्बर सिंह टैक्स कहे जाने के बावजूद चुनाव के दौरान राज्य का व्यापारी समुदाय भाजपा के साथ खड़ा रहा। रूपाणी ने कहा, “केंद्र सरकार द्वारा नोटबंदी और जीएसटी लागू करने के बावजूद व्यापारी समुदाय ने भाजपा को समर्थन दिया। हम सूरत, वडोदरा और अहमदाबाद में अच्छी संख्या के साथ जीते।”ग्रामीण इलाकों में भाजपा को किसानों द्वारा नकारे जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा, “राज्य में 22 सालों के भाजपा शासन के बाद भी किसानों का सरकार में पूरा भरोसा है।”उन्होंने कहा, “हमने उनकी मदद के लिए उनकी उपज का न्यूनतम समर्थन (एमएसपी) मूल्य का अधिकतम दिया है।”राज्य में दलित उत्पीड़न के मामलों के सवाल पूछे जाने पर रूपाणी ने कहा, “ऐसी शिकायतों के आने पर हम तत्काल कदम उठाते हैं।” 

उन्होंने कहा, “राजकोट की घटना के बाद, राज्य सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के लिए जिम्मेदार चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।”मुख्यमंत्री ने कहा, “हमने परिवार के लोगों के लिए आठ लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं।”राज्य के मुद्दों पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के लगातर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमले के सवाल पर भाजपा नेता ने कहा, “वह अभी परिपक्व नहीं हुए हैं। यह उनकी अपरिपक्वता दिखाता है। वह अपनी छवि सुधारने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन जल्द ही वह बेनकाब हो जाएंगे।”राज्य में डायल 108 नाव एम्बुलेंस सेवा की शुरुआत करने वाले रूपाणी ने कहा, “आज हम तटीय इलाकों में नाव एम्बुलेंस सेवा की शुरुआत कर रहे हैं ताकि यहां रहने वाले लोगों को उचित चिकित्सा सेवाएं मुहैया कराई जा सकें।”उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार राज्य के लोगों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही उन्होंने दुर्घटना पीड़ितों के लिए 50 हजार रुपये की सहायता की भी घोषणा की।

 

Tags: Vijay Rupani

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD