Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

भाजपा ने लोकसभा चुनावो का किया शंखनाद

चंडीगढ़ की सीट बहुत महत्वपूर्ण सभी कार्यकर्ता जीत सुनिश्चित करने के लिए कमर कस ले : विजय रूपाणी

Vijay Rupani, BJP Chandigarh, Bharatiya Janata Party, BJP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 10 Feb 2024

Last updated on: Feb 10, 2024, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ ने लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी का  विधिवत आगाज करते हुए आज पार्टी के प्रदेश कार्यालय कमलम में लोकसभा चुनाव  के लिए मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन भाजपा के प्रदेश प्रभारी गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के द्वारा किया गया। उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी कैलाश चंद जैन ने बताया कि  इस अवसर पर विजय रुपाणी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कुछ ही दिन शेष है तथा भाजपा लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है प्रत्याशी कोई भी हो चुनाव प्रत्याशी नहीं पार्टी लड़ती है । 

हम सभी कार्यकर्ताओं को चंडीगढ़ में भाजपा की जीत के लिए कार्य करना है। भाजपा व्यक्ति से बड़ा दल और दल से बड़ा देश इस मंत्र पर चलती हैं । कार्यकर्ता खुद को प्रत्याशी समझ कर चुनाव लड़ता है। व्यक्ति विशेष नहीं कार्यकर्ता महत्वपूर्ण है कार्यकर्ताओं के बलबूते पर ही चुनाव लड़े जाते हैं । चंडीगढ़ में भाजपा की जीत के लिए कार्य करना है आज से चुनावी लड़ाई शुरू हो गई है सभी कार्यकर्ता उसके लिए कमर कस लें ।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटीयों तथा केंद्र सरकार की जनहितैषी योजनाओं के चलते केंद्र में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनना निश्चित है। विपक्ष पर हमला बोलते हुए रुपाणी ने कहा कि देश में विपक्ष अपनी पहचान तथा विश्वसनीयता खो चुका है,  विपक्ष कहीं नजर नहीं आता है चंडीगढ़ में भी इस बार फिर से कमल खिलेगा ऐसा उन्हें विश्वास है।उन्होंने कहा कि कमल के निशान पर चुनाव लड़ रहे हैं कमल निशान ही हमारा प्रत्याशी है ।

इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने प्रभारी विजय रुपाणी का स्वागत किया तथा लोकसभा चुनाव के मध्यनजर पार्टी की तैयारियों  की जानकारी दी तथा विश्वास दिलाया कि चंडीगढ़ में  कार्यकर्ताओं के बलबूते भाजपा तीसरी बार लोकसभा की सीट जीत कर नरेंद्र मोदी को फिर से देश का प्रधानमंत्री बनने में सहयोग करेंगे।  पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हिमाचल भाजपा के सह प्रभारी संजय टंडन ने मोदी सरकार की उपलब्धियां पर चर्चा की।

 पूर्व सांसद सत्यपाल जैन ने चुनाव की गंभीरता के बारे में विस्तार से चर्चा की तथा चुनाव में विजय की तैयारी को लेकर विचार रखें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चंडीगढ़ के साथ विशेष संबंध को भी याद किया।  पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने चंडीगढ़ में संगठन के कार्यकर्ताओं की कर्तव्यनिष्ठा के बारे में विचार दिए तथा कहा कि आज जीत का आगाज कर दिया है ।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महासचिव अमित जिंदल,  डॉक्टर हुकम चंद के अलावा  सभी प्रदेश पदाधिकारी, पार्षद, जिला, मोर्चा ,मंडल अध्यक्ष महामंत्री, प्रकोष्ठ-विभागों के संयोजक, प्रदेश जिला मोर्चा मंडल कार्यकारिणी सदस्य व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Tags: Vijay Rupani , BJP Chandigarh , Bharatiya Janata Party , BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD