Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

तीन राज्यों में जीत के बाद पहली बार चंडीगढ़ भाजपा कार्यालय पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत

प्रकाश नड्डा का कार्यकर्ताओ ने किया भव्य स्वागत

Jagat Prakash Nadda BJP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 06 Jan 2024

Last updated on: Jan 06, 2024, 00:00 IST

तीन राज्यों में भाजपा की भारी जीत के बाद पहली बार  चंडीगढ़ भाजपा कार्यालय में पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का चंडीगढ़ के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा के नेतृत्व  में भव्य स्वागत तथा अभिनंदन किया। बीजेपी कार्यालय में चंडीगढ़ के कार्यकर्ताओं ने  ढोल नगाड़े बजाकर उनका अभिनंदन किया तथा तीन राज्यों की में जीत की बधाई दी।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भी कार्यकर्ताओं को बधाई दी व भविष्य की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा किए गए कार्यों तथा पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ताओं की बदौलत ही तीन राज्यों में भाजपा की जीत संभव हो पाई है। और आने वाले लोकसभा चुनावो में भी भारी जीत प्राप्त होगी। 

उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनावो के लिए कमर कस लेने के लिए आह्वान किया। उन्होंने चंडीगढ़ का विशेष जिक्र करते हुए कहा कि मोदी जी का चंडीगढ़ से विशेष संबंध रहा है और चंडीगढ़ के ऊपर उनकी विशेष कृपा है उनको  चंडीगढ़ की गली-गली कूचे कूचे की  जानकारी है । उन्हे विश्वास है कि मोदी जी ने जिन बातों को आगे बढ़ाया है जो विकास के कार्य किए हैं उनको आगे बढ़ाने में चंडीगढ़ के कार्यकर्ता पूरी ताकत लगा देंगे। मोदी जी के नेतृत्व में आज पूरा विश्व भारत की तारीफ कर रहा है कि भारत में मोदी जी के नेतृत्व में सामाजिक न्याय हो रहा है।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा ने अपनी पूरी टीम के साथ भाजपा कार्यालय में आने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह उनका व चंडीगढ़ के सभी कार्यकर्ताओं का सौभाग्य है जो आज उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष सानिध्य और मार्गदर्शन मिला है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को विश्वास दिलाया कि राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन से लोकसभा चुनाव में चंडीगढ़ की सीट जीत कर पार्टी की झोली में डालेंगे । जो माननीय नरेंद्र मोदी को देश का पुनः प्रधानमंत्री बनने की माला में एक मोती होगा। नड्डा ने भाजपा चंडीगढ़ की कौर कमेटी के सदस्यों की बैठक कर चंडीगढ़ के राजनैतिक हालातों की जानकारी ली व संगठनात्मक दिशा निर्देश भी दिए। 

इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व क्षेत्रीय प्रभारी सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी एवं गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री  विजय रुपाणी, प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल  मल्होत्रा, सांसद किरण खेर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन, अरूण सूद, प्रदेश संगठन महामंत्री मंथरी  श्रीनिवास, पूर्व सांसद सत्यपाल जैन, मेयर अनूप गुप्ता, महासचिव हुकम चंद, अमित जिंदल के अलावा राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी सांसद, आर.पी.सिंह, राष्ट्रीय मीडिया सह संयोजक संजय मयूखं, सभी प्रदेश पदाधिकारी, सभी पार्षद, सभी जिला अध्यक्ष महामंत्री , सभी मोर्चा अध्यक्ष महामंत्री, मंडल अध्यक्ष  समेत हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Tags: Jagat Prakash Nadda , BJP President , BJP , Bharatiya Janata Party , Vijay Rupani

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD