Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारी की बैठक आयोजित विजय रुपाणी रहे मुख्य अतिथि

लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए कमर कसने का किया आह्वान

Vijay Rupani
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 04 Jan 2024

Last updated on: Jan 04, 2024, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के नवनियुक्त पदाधिकारी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यालय कमलम में आयोजित की गई जिसमें पार्टी के प्रभारी गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया। वंदे मातरम से शुरू हुई इस बैठक में सभी पदाधिकारी का स्वागत किया गया तथा भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर प्रभारी विजय रुपाणी ने सभी प्रदेश पदाधिकारी को शुभकामनाएं दी तथा 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए कमरकस लेने का आह्वान किया। विजय रुपाणी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की की राह पर है तथा पूरे देश में विकास लहर चल रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा में पद का नहीं तप का महत्व होता है।

भाजपा कार्यकर्ता हमेशा पार्टी व देश के लिए कार्य करते हैं समाज के लिए राष्ट्र के लिए समर्पित भाव से काम करने वाले कार्यकर्ता की पहचान हमेशा रहती है व्यक्ति निर्माण के लिए काम करना है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से मोदी के नेतृत्व वाली सरकार काम कर रही है उसे जनता ने स्वीकार किया है तथा यह तय किया है कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार भी भाजपा की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने सभी से चुनावी तैयारी में जुड़ जाने को कहा तथा संगठनात्मक निर्देश दिए।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा पदाधिकारियों का परिचय करवाया उन्होंने भाजपा चंडीगढ़ की तरफ से विश्वास व्यक्त दिलाया की नई टीम के नेतृत्व में 2024 में लोकसभा का चुनाव भारी बहुमत से जीतेंगे तथा पार्टी की मजबूती के लिए निष्ठा से कार्य करेंगे। इस अवसर पर संगठन महामंत्री श्रीनिवासुलु, प्रदेश महामंत्री हुकमचंद, अमित जिंदल के अलावा सभी नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

Tags: Vijay Rupani , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD