आज पहली बार कैबिनेट मंत्री बनने के उपरांत जिला लुधियाना में पहुँचने पर श्री भारत भूषण आशु को लुधियाना के सर्किट हाऊस में सलामी देने की रस्म अदा की गई। इस मौके पर उनका स्वागत करने वालों में विधायक श्री संजय तलवाड़, मेयर स. बलकार सिंह संधू, पुलिस कमिश्नर स. सुखचैन सिंह गिल, डिप्टी कमिश्नर श्री प्रदीप कुमार अग्रवाल, काऊंसलर नरिन्दर शर्मा, यूथ कांग्रेस के जिला प्रधान श्री राजीव राजा आदि उपस्थित थे। इस मौके पर पत्रकारों के साथ बातचीत करते उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी और पंजाब के मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की तरफ से उनमें दिखाए गए भरोसे पर खरे उतरने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि विभाग में पारदर्शिता लाना और भ्रष्टाचार को ख़त्म करना उनकी विशेष प्रथमिकता रहेगी।