कांग्रेस के सीनियर लीडर और पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू आज गोल्डन टेंपल माथा टेकने पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वह वाहेगुरु का शुक्राना करने पहुंचे हैं। इस अवसर पर भारत भूषण आशू ने कहा कि वाहेगुरु के आगे शुक्राना करने पहुंचे हैं जहां उन्होंने कहा कि वह यहां नतमस्तक होने आए हैं जहां से सारे कष्ट दूर होते हैं।
यहां वह किसी भी राजनीतिक दौरे पर नहीं आए हैं बल्कि सिर्फ पर्सनल विज़िट के लिए आए हैं। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया है और नीचे की सारी कोर्ट भी कर देंगी। वह हमेशा परमात्मा का शुक्रगुजार करते हैं जिन्होंने उस पर आर्शीवाद बनाकर रखा है और उन्हें पूरा भरोसा है कि आगे भी बनाकर रखेंगे।