Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

ज्योतिरादित्य युवा हैं, इसलिए समर्थन : हार्दिक पटेल

हार्दिक पटेल
हार्दिक पटेल
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सागर (मध्य प्रदेश) , 08 Apr 2018

Last updated on: Apr 08, 2018, 00:00 IST

मध्य प्रदेश पहुंचे गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने स्पष्ट किया कि उन्होंने राज्य के विधानसभा चुनाव में ज्योतिरादित्य सिंधिया को मुख्यमंत्री चेहरा बनाए जाने की बात उनके युवा होने के नाते की थी, फैसला तो कांग्रेस अध्यक्ष को करना है। सागर जिले के गढ़ाकोटा में रविवार को आयोजित संभागीय किसान सम्मेलन में हिस्सा लेने आए युवा नेता हार्दिक ने संवाददाताओं से कहा, "किसानों को सरकार के रवैए के बारे में समझाना है, वे जागरूक हों और खुद फैसला करें कि किसे सत्ता देनी है। मौजूदा केंद्र और राज्य सरकार किसान विरोधी है।"मध्य प्रदेश की राजनीति को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा, "हम चाहते हैं कि युवा आगे आएं, जहां तक ज्येातिरादित्य सिंधिया की बात है तो मैंने उनका जिक्र इसलिए किया था, क्योंकि वे युवा हैं। मैंने कहा था कि अगर कोई युवा आगे आता है तो मैं उसका समर्थन करूंगा। बाकी फैसला तो पार्टी के अध्यक्ष को करना है, मैं कोई कांग्रेस का अध्यक्ष थोड़े हूं।"जब उनसे पूछा गया कि सिंधिया तो सामंतशाही के प्रतीक माने जाते हैं, तो हार्दिक ने कहा, "उन्हें उससे बाहर लाने की जिम्मेदारी हमारी और आपकी ही है।" अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए हार्दिक ने कहा कि, "युवा के हाथ में सत्ता की कमान आएगी तो देश आगे बढ़ेगा। आज भी हम मंदिर-मस्जिद के नाम पर हम आपस में लड़ रहे हैं, क्या हमारा देश मेड इन इंडिया बनकर आगे नहीं आ सकता?"

 

Tags: Hardik Patel

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD