Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

ओसिस इंस्टीच्यूट पीरडी में मनाया प्रधानमंत्री कौशल विकास मेला

कौशल विकास कार्यक्रम से युवाओं के स्किल का हो रहा है विकास....धनेश गौतम

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुल्लू , 03 Apr 2018

Last updated on: Apr 03, 2018, 00:00 IST

ओसिस इंस्टीच्यूट ऑफ कम्प्यूटर ऐजुकेशन एंड टेक्रोलॉजी संस्थान पीरडी में प्रधानमंत्री कौशल विकास मेले का आयोजन किया गया। इस कौशल विकास मेले में संस्थान की 240 प्रशिक्षु युवतियों ने भाग लिया और धूमधाम से इस कार्यक्रम को मनाया। यह आयोजन संस्थान के एमडी नंद लाल ठाकुर एवं समन्वयक निरंजना ठाकुर की देखरेख में संपन्न हुआ। इस अवसर पर नॉर्थ इंडिया पत्रकार ऐसोसिएशन के राज्य अध्यक्ष एवं प्रेस क्लब कुल्लू के प्रधान धनेश गौतम बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। उनके साथ इस दौरान उप प्रधान करतार कौशल, पीआरओ बालकृष्ण शर्मा, छविल शर्मा, मनीष ठाकुर, अजय ठाकुर व अखिल कौशल उपस्थित रहे। उन्होंने प्रधानमंत्री कौशल विकास मेले का रिवन काटकर विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर संस्थान ने मुख्यातिथि व अन्य तिथियों का कुल्लवी परंपरा के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यातिथि धनेश गौतम ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना से युवाओं के स्किल का विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत देश के युवाओं व युवतियों को तकनीकी शिक्षा प्रदान हो रही हैं ताकि वे भविष्य में कुछ बन सके और रोजगार कमा सके। उन्होंने कहा कि युवाओं को इस योजना का भरपुर लाभ उठाना चाहिए और जो युवा कॉलेज या स्कूल किसी कारणवश छोड़ देते हैं उन्हें तुरंत इस योजना का लाभ उठाना चाहिए और तकनिकी शिक्षा प्राप्त करके स्वरोजगार कमाने के लिए स्वावलंबी होना चाहिए। 

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य है और इस देश का युवा मजबूत होगा तो देश मजबूत होगा। यदि युवा ही कमजोर हुए तो देश भी कमजोर होगा। इसलिए युवाओं को आत्मविश्वास, आत्मसंयम व लग्र के साथ काम करना चाहिए। जिस भी युवा में यह तीन गुण होते हैं वे हर कार्य को अंजाम दे सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि युवाओं को नाकारात्मक सोच नहीं रखनी चाहिए बल्कि साकारात्मक दिशा में जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस योजना का प्रचार-प्रसार सभी युवा गांव-गांव जाकर करें। इस अवसर पर संस्थान की को-ऑर्डिनेटर निरंजना ठाकुर ने प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनके संस्थान को दो ट्रेड मिले हैं जिसमें ब्यूटीशन व फैशन डिजाइन शामिल है। उन्होंने बताया कि उनके पास 240 सीटें इन ट्रेडों के लिए सरकार ने स्वीकृत की हैं। उन्होंने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे संस्थान के माध्यम से यहां अध्ययनरत युवाओं में कौशल विकसित करेंगे। जब युवाओं में कौशल निर्माण होगा तो तभी वे भविष्य में आत्मनिर्भर बन सकते हैं और रोजगार कमा सकते हैं। 

 

Tags: PRESS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD