Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

देश तोड़ने की राजनीति करने वालों से राष्ट्रभक्ति का सार्टिफिकेट नहीं चाहिए : हार्दिक पटेल

हार्दिक पटेल
हार्दिक पटेल
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भोपाल , 19 Feb 2018

Last updated on: Feb 19, 2018, 00:00 IST

पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने सोमवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर हमला बोला और कहा कि उन्हें ऐसे लोगों (भाजपा) से राष्ट्रभक्ति का सार्टिफिकेट नहीं चाहिए, जो देश तोड़ने की राजनीति करते हैं। पटेल ने यहां संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा, "मेरे भोपाल प्रवास को लेकर तरह-तरह की बातें कही गईं। यहां तक कहा गया कि 'तुम्हारे आने से जातिवाद होगा'। अगर युवाओं, किसानों और रोजगार की बात करना जातिवाद है तो मुझे यही करना है, लेकिन जो हिंदू और मुसलमान की राजनीति करे, देश को तोड़ने की बात करे, उसे वे लोग जातिवाद नहीं कहते हैं, बल्कि उसे राष्ट्रभक्ति कहते हैं, हमें ऐसे लोगों से राष्ट्रभक्ति का सार्टिफिकेट नहीं चाहिए।"उन्होंने आगे कहा, "हमारे पूर्वज सरदार पटेल और छत्रपति शिवाजी ने हमारी राष्ट्रभक्ति का सर्टिफिकेट बड़े अक्षरों में लिख दिया है। हमारे रक्त का एक कतरा जहां भी पड़े, वहां जय जवान जय किसान लिख जाता है। इसी बात को लेकर मध्य प्रदेश में अभियान जारी रहेगा।"यह पूछे जाने पर कि क्या वह मध्य प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में प्रचार करेंगे? हार्दिक ने कहा कि अच्छा काम करने में कोई दिक्कत नहीं है और अच्छा काम करते रहेंगे। उन्होंने आगे कहा, "राज्य में युवाओं, किसानों के लिए कुछ अच्छा करने का प्रयास कर रहे हैं, किसानों के बहुत से मुद्दे हैं, जिन पर बात करता रहा हूं और करता रहूंगा। किसानों की बात करना मेरा कर्तव्य और कर्म है, जिसे मैं करता रहूंगा।"हार्दिक ने कहा, "देश के अन्य हिस्सों की तरह यहां भी भाजपा झूठी राजनीति करती रहेगी और लोगों को तोड़ने का काम भी होगा। जोड़-तोड़ के लिए भाजपा कुछ भी कर सकती है।"

 

Tags: Hardik Patel

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD