Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

नितिन पटेल कांग्रेस में शामिल हो जाएं : हार्दिक पटेल

हार्दिक पटेल
हार्दिक पटेल
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गांधीनगर (गुजरात) , 30 Dec 2017

Last updated on: Dec 30, 2017, 00:00 IST

पटेल आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल ने कहा है कि गुजरात सरकार में महत्वपूर्ण विभाग न दिए जाने से नाराज उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल को चाहिए कि वे भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) छोड़कर कांग्रेस पार्टी में शामिल हो जाएं। हार्दिक पटेल ने अहमदाबाद में कहा, "अगर वह (नितिन पटेल) और अन्य 10 विधायक पार्टी छोड़ कांग्रेस में शामिल होते हैं तो मैं और मेरे समर्थक पार्टी में नितिन पटेल का स्वागत करने के लिए कांग्रेस नेतृत्व से बातचीत करने के लिए तैयार हैं।"उन्होंने कहा, "अगर भाजपा वर्षों तक पार्टी के निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले नितिन पटेल जैसे वरिष्ठ नेता का ध्यान नहीं रख सकती, तो नितिन पटेल को पार्टी से इस्तीफा दे देना चाहिए।"उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस नेतृत्व से नितिन भाई को पार्टी में वरिष्ठ स्थान देने को कहेंगे और उन्हें कम से कम 10 विधायकों के साथ कांग्रेस में शामिल होना चाहिए।

हार्दिक ने भाजपा के पटेल नेताओं से उपमुख्यमंत्री को समर्थन देने के लिए कहा।पटेल ने कहा, "अगर भाजपा पटेलों का आदर नहीं करती है तो उन्हें पार्टी छोड़ देनी चाहिए और नितिन पटेल का साथ देना चाहिए।"उपमुख्यमंत्री पटेल महत्वपूर्ण वित्त, शहरी विकास और पेट्रोरसायन विभाग छीने जाने से पार्टी से नाराज चल रहे हैं। वित्त एवं पेट्रोरसायन विभाग सौरभ पटेल को दिया गया है, जिन्हें विजय रूपानी की पिछली सरकार में जगह नहीं दिया गया था। रूपानी ने शहरी विकास विभाग अपने पास रखा है।इससे क्षुब्ध, नितिन पटेल शुक्रवार को गांधीनगर में सचिवालय नहीं गए, जबकि उनके साथ मंत्रिमंडल के सभी नए साथियों ने अपना कार्यभार संभाल लिया। यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि वह पार्टी से भी इस्तीफा दे सकते हैं। उन्होंने अभी तक सरकारी वाहन और सुरक्षा भी नहीं ली है।

 

Tags: Hardik Patel

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD