Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

हार-जीत में मामूली फर्क ईवीएम हैक होने के संकेत : हार्दिक पटेल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अहमदाबाद , 18 Dec 2017

Last updated on: Dec 18, 2017, 00:00 IST

पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने सोमवार को चुनाव परिणामों को देख इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) की विश्वसनीयता पर अपना संदेह फिर दोहराया।उन्होंने कहा कि ईवीएम को हैक किया गया होगा और इसी वजह से कुछ निर्वाचन क्षेत्रों में जीतने और हारने वाले उम्मीदवारों को मिले वोट में मामूली फर्क है।हार्दिक ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जीत पर बधाई दी, लेकिन यह भी कहा कि वह पाटीदारों के लिए आरक्षण, कर्जमाफी सहित किसानों के मुद्दों व युवाओं की बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर अपना आंदोलन जारी रखेंगे।चुनाव रुझानों में भाजपा की सत्ता में वापसी 'दिखाए जाने' पर हार्दिक ने संवाददाताओं से कहा, "सूरत, राजकोट व अहमदाबाद में ईवीएम से छेड़छाड़ की गई है, यही वजह है कि जहां छेड़छाड़ की गई, वहां अंतर कम है।"उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा निर्वाचन आयोग चाहे जितनी भी सफाई दे, लेकिन ईवीएम हैक किए जा सकते हैं और यह काम किया गया है।

हार्दिक ने कहा, "जिन ईवीएम से उम्मीदवार 300 वोटों से जीत रहे थे, पुनर्मतगणना के बाद वे 6000 वोटों के अंतर से हार गए। इसका मतलब है कि इसमें कुछ गड़बड़ है।"उन्होंने कहा कि यदि एटीएम को हैक किया जा सकता है, तो ईवीएम को भी हैक किया जा सकता है।हार्दिक ने दावा किया कि भाजपा अपनी 'गंदी चालों' की वजह से जीती है, वरना जीतना काफी मुश्किल था।उन्होंने आरोप लगाया, "भाजपा अपनी गंदी चालों व पैसे के बल पर जीती है।"पाटीदार नेता ने ईवीएम पर सवाल उठाते हुए कहा कि ज्यादातर विकसित देश अभी भी बैलेट और मतपेटियों का इस्तेमाल कर रहे हैं।उन्होंने कहा, "जापान, इजरायल और जर्मनी को देखिए, वे उन्नत तकनीक के बावजूद अभी भी मतपत्रों का इस्तेमाल कर रहे हैं। भारत में ईवीएम जापान से मंगाए गए थे, लेकिन खुद जापान ईवीएम का इस्तेमाल छोड़ चुका है।"उन्होंने कहा कि परिणामों को कांग्रेस व भाजपा के बीच करीबी लड़ाई दिखाया गया है, ताकि लोग ईवीएम से छेड़छाड़ की शिकायत न करें।पटेल ने कहा कि वह राज्य के लोगों द्वारा भाजपा को दिए गए जनादेश को स्वीकार करते हैं, लेकिन भाजपा के खिलाफ अपनी मुहिम जारी रखेंगे।

 

Tags: Hardik Patel

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD