Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

शिवसेना ने भाजपा से कहा, पाकिस्तान का 'इस्तेमाल' बंद कर उस पर हमला करें

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 12 Dec 2017

Last updated on: Dec 12, 2017, 00:00 IST

शिवसेना ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी पर एक बार फिर हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हिम्मत दिखानी चाहिए और पाकिस्तान यदि वास्तव में गुजरात चुनावों में 'दखल देते' पाया गया है तो उस पर हमला कर देना चाहिए। शिवसेना ने मोदी से कांग्रेस नेता मणि शंकर अय्यर के घर पर रात्रिभोज में मौजूद 'सभी नेताओं को गिरफ्तार करने' व 'राजद्रोह का मामला' दर्ज करने का आग्रह भी किया। इस रात्रिभोज में पाकिस्तान के उच्चायुक्त, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह व दूसरे नेता मौजूद थे। शिवसेना ने कहा, "प्रधानमंत्री ने एक गंभीर आरोप लगाया है कि पाकिस्तान गुजरात चुनावों में दखल दे रहा है। यदि यह सत्य है तो हम चिंतित हैं।"शिवसेना ने मुखपत्र सामना और दोपहर का सामना के संपादकीय में कहा, "अब तक पाकिस्तान सिर्फ जम्मू एवं कश्मीर में और चीन लद्दाख व अरुणाचल प्रदेश में दखल दे रहा था।"संपादकीय में भारतीय जनता पार्टी से सवाल किया गया है कि क्या पाकिस्तान गुजरात में कांग्रेस सांसद अहमद पटेल को अगले मुख्यमंत्री के तौर पर स्थापित करने में वास्तव में मदद कर रहा है।

भाजपा के सहयोगी दल ने मोदी द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बजाय गुजरात के चुनावी रैली में इस तरह के गंभीर आरोप लगाने पर आश्चर्य जाहिर किया।इसमें कहा गया, "एक मजबूत खुफिया तंत्र होने के बावजूद प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें इस बैठक की जानकारी मीडिया रिपोर्ट से हुई। यह भी समान रूप से एक गंभीर मामला है। इसे चुनावी सभा में उछालने की बजाय, उन्हें भारतीय सेना को पाकिस्तान में दखल देने का आदेश देना चाहिए।"शिवसेना ने कहा कि मोदी की चुनावी बातों ने भाजपा के बैद्धिक दिवालिएपन को उजागर कर दिया है, क्योंकि हर चुनाव में या तो पाकिस्तान या फरार माफिया दाऊद इब्राहिम को घसीटा जाता है।शिवसेना ने संपादकीय में पूछा है, "आखिर कब तक आप हर मौके पर पाकिस्तान का नाम लेना जारी रखेंगे? देश आपसे कार्रवाई की उम्मीद करता है। इसलिए यह करिए।"

 

Tags: Shivsena

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD