Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

नरेंद्र मोदी ने आखिरकार राहुल गांधी को प्रतिद्वंदी माना : शिवसेना

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 06 Dec 2017

Last updated on: Dec 06, 2017, 00:00 IST

गुजरात चुनाव के अंतिम चरण में पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आखिरकार कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को एक 'मजबूत प्रतिद्वंदी' माना। शिवसेना ने बुधवार को अपने मुखपत्र 'सामना' और 'दोपहर का सामना' में कहा कि 'पप्पू' के रूप में राहुल गांधी को चार साल पहले खारिज किया जा चुका है और अब वह एक सशक्त नेता के रूप में उभर रहे हैं।शिवसेना ने कहा, "उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के नतीजों के बाद गुजरात के नतीजे जो भी हो, पर यह संदेह है कि इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) भाजपा का सबसे मजबूत पक्ष है।"लेख के मुताबिक, "अब राहुल ने यह साबित कर दिया है कि वह अब पप्पू नहीं रहे और भाजपा को उदारता इसे स्वीकार करना चाहिए। विचारधारा को लेकर मतभेद और झगड़े हो सकते हैं, जो चुनाव द्वारा सुलझाए जाते हैं। लेकिन राजनीति में ऐसा माहौल बनाना कि कोई आपका विरोध नहीं करे या कोई आपके खिलाफ खड़ा नहीं हो, चौंकाने वाला है। इस तरह की उदासीन परिस्थितियों में राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष पद संभालने जा रहे हैं।"

महाराष्ट्र और केंद्र सरकार में अपनी सहयोगी पार्टी पर हमला करते हुए शिवसेना ने कहा कि भाजपा ने भविष्य में राहुल के कांग्रेस अध्यक्ष बने जाने को लेकर 'औरंगजेब राज' कहकर हमले करने शुरू कर दिए हैं और राहुल के मंदिर दौरे पर हायतौबा मचा दी है। शिवसेना ने मुखपत्र में सुझाव देते हुए कहा, "इसके बजाय भाजपा को राहुल की मंदिर यात्रा का स्वागत करना चाहिए था, जो 'हिंदुत्व समर्थक' ताकतों की जीत का संकेत है क्योंकि अब वह हिंदुत्व को लेकर कांग्रेस पार्टी का मार्गदर्शन कर सकते हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को आगे आकर इस कदम के लिए राहुल को धन्यवाद देना चाहिए।"मोदी के 'औरंगजेब राज' के बयान पर पलटवार करते हुए शिवसेना ने कहा, "यदि आप मुगलों के प्रति इतना घृणा करते हैं, तो आपको राज्य में औरंगजेब और अफजल दोनों के मकबरों को ढहाने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री (देवेंद्र फडणवीस) को आदेश देना चाहिए।"

 

Tags: SHIVSENA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD