Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

भारत विरोधी, अमेरिका विरोधी आतंकियों में भेदभाव नहीं किया : बराक ओबामा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 01 Dec 2017

Last updated on: Dec 01, 2017, 00:00 IST

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने शुक्रवार को कहा कि उनके शासन काल में भारत और अमेरिका को निशाना बनाने वाले पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठनों के बीच भेदभाव नहीं किया गया। हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप सम्मेलन में उन्होंने बताया कि उन्होंने 2008 के मुंबई हमले के बाद नई दिल्ली को आतंकियों के बुनियादी ढांचे को तहस-नहस करने के लिए हर तरह की खुफिया व सैन्य सहायता देने की पेशकश की थी। ओबामा से जब पूछा गया कि भारत के साथ जो आतंकवाद की समस्या है, उससे वह कैसे निपटते तो उन्होंने कहा, "आतंक से निपटने का हमारा तरीका आपसे अलग है।" उन्होंने कहा, "जब मुंबई में दुखद घटना हुई थी तो हम भी आतंक के नेटवर्क को नष्ट करने को लेकर वैसा ही सोच रहे थे जैसा भारत सोच रहा था। सच तो यह है कि हमारे खुफिया और सैनिकों को तुरंत भारत सरकार के साथ काम करने के लिए कहा गया था।" 

यह पूछे जाने पर कि क्या पाकिस्तान को मालूम था कि अलकायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन एबटाबाद में छिपा है, जहां अमेरिकी नौसेना के सील्स कमांडो ने दो मई, 2011 को मार गिराया था, ओबामा का जवाब था कि इस संबंध में कोई साक्ष्य नहीं है। उन्होंने कहा, "हमारे पास कोई सबूत नहीं था कि पाकिस्तान की सरकार बिन लादेन के वहां होने के बारे में जानती थी। यह एसी बात है जिसपर जाहिर तौर पर हमने विचार किया था।" ओबामा ने उस ऑपरेशन का निरीक्षण किया था। इसको लेकर पत्रकार करण थापर ने जब सवाल किया कि इसका मतलब इस्लामाबाद ने इसे नजरअंदाज किया? तो ओबामा ने कहा कि जो मैंने कहा, उससे आगे की मीमांसा आपके ऊपर छोड़ता हूं। ओबामा ने पाकिस्तान और अमेरिका के बीच संबंधों में 'उतार-चढ़ाव' पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस्लामाबाद कई मामलों सहयोगी रहा है, लेकिन वहां कुछ तत्व (जिनका उन्होंने नाम नहीं लिया) अच्छे नहीं हैं।

 

Tags: Barack Obama

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD