Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सोशल मीडिया का इस्तेमाल बांटने के लिए न करें : बराक ओबामा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

वाशिंगटन , 27 Dec 2017

Last updated on: Dec 27, 2017, 00:00 IST

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने सोशल मीडिया के गैर-जिम्मेदाराना इस्तेमाल को लेकर चिंता जाहिर की और भविष्य के खतरों के प्रति सावधान किया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का गैर-जिम्मेदाराना इस्तेमाल समाज में भेदभाव बढ़ता है, जिसके फलस्वरूप समाज विभाजित हो जाता है। ओबामा की इस टिप्पणी को उनके परवर्ती और अमेरिका के मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकिट्रंप बहुधा ट्वीटर का इस्तेमाल करते हैं। ओबामा बीबीसी के रेडियो फॉर टुडे कार्यक्रम के लिए एक साक्षात्कार में ब्रिटेन के प्रिंस हैरी से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने इस बात को लेकर सावधान किया कि इंटरनेट से लोगों के पूर्वाग्रह को बल मिल रहा है और समाज बिखर रहा है। उन्होंने कहा, "हमें वैसे तरीके तलाशने होंगे, जिससे इंटरनेट पर एक कॉमन स्पेस दोबारा बनाया जा सके।"उन्होंने भविष्य को लेकर चिंता जाहिर की और कहा कि तथ्यों को नजरंदाज किया जा रहा है और लोग सिर्फ उन्हीं बातों को पढ़ते व सुनते हैं, जिनसे उनका अपना ही मत प्रबल होता है। ओबामा ने कहा, "इंटरनेट का सबसे बड़ा खतरा यह है कि लोग बिल्कुल अलग यथार्थ में होंगे। उनको सूचना से अलग रखा जा सकता है और उनके मौजूदा पूर्वाग्रह को मजबूत किया जा सकता है।"साक्षात्कार के दौरान ओबामा ने ट्रंप का नाम नहीं लिया, लेकिन उन्होंने ट्रंप के चुनावी अभियान और बतौर राष्ट्रपति उनके प्रशासन की खासियत का जिक्र ट्वीटर के मुखर प्रयोग के रूप में किया। साक्षात्कार के दौरान ओबामा से जब यह पूछा गया कि राष्ट्रपति के रूप में कार्यकाल समाप्त होने पर कार्यालय छोड़ने के दिन वह कैसा महसूस कर रहे थे? तो उन्होंने मिला-जुला भाव जाहिर किया। ओबामा ने कहा, "एक समाप्ति का बोध था कि हमने इस तरीके से काम किया था, जिससे निष्ठा बनी हुई थी और हम मौलिक रूप से नहीं बदले थे। इसलिए मुझे संतोष का अनुभव हो रहा था।"ओबामा ने अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला मिशेल ओबामा को प्रभावशाली, विनोदी और स्नेही बताया, जिन्होंने राजनीतिक अभिरुचि नहीं होते हुए भी उन्हें भरपूर सहयोग दिया। 

 

Tags: Barack Obama

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD