Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

बराक ओबामा की परोक्ष रूप से डोनाल्ड ट्रंप को सलाह, ट्वीट करने से पहले सोचिए

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 01 Dec 2017

Last updated on: Dec 01, 2017, 00:00 IST

किसी मुद्दे पर ट्वीट के मामले में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के पास मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सहित सभी लोगों के लिए सलाह है। उन्होंने कहा कि ट्वीट करने से पहले गंभीरता से सोचिए। विचार जैसे ही आपके दिमाग में आए, उसे तुरंत पोस्ट मत कीजिए। ओबामा के अनुसार, किसी को भी अपना मुंह खोलने से पहले सोचना चाहिए, ऐसे ही ट्वीट करने से पहले विचार करना चाहिए। ऐसा नहीं होना चाहिए कि आपके दिमाग में जो पहली बात कौंधे वही पूरी दुनिया के लिए आपकी सोच मान ली जाए।ओबामा ने हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप सम्मेलन में शुक्रवार को कहा, "सोशल मीडिया औजार का अधिक इस्तेमाल करने वालों की तुलना में मेरे पास ट्विटर पर अधिक फालोवर हैं। 

हमें सोशल मीडिया की शक्ति का ध्यान रखना चाहिए और विचारों की परख करने के बाद सावधानी से पोस्ट करना चाहिए।"ट्विटर पर ओबामा के 9.7 करोड़ फालोवर हैं, जबकि ट्रंप के 4.3 करोड़ फालोवर हैं।अपने ट्वीट में टाइपिंग व वर्तनी की गलतियों के लिए प्रसिद्ध ट्रंप का परोक्ष रूप से मजाक बनाते हुए ओबामा ने कहा, "जब ट्वीट की बात आए तो अपने माता-पिता को याद करें, पहले सोचिए बाद में पोस्ट कीजिए। मैं ट्वीट करने से पहले वर्तनी की जांच करता हूं व विराम चिन्हों का इस्तेमाल करता हूं।"अपनी टिप्पणी में ओबामा ने ट्रंप का नाम नहीं लिया। ओबामा ने कहा कि करोड़ों लोगों को प्रभावित करने वाले संवेदनशील मुद्दों पर चलताऊ अंदाज में ट्वीट करना अच्छी बात नहीं है।

 

Tags: Barack Obama

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD