Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

बराक ओबामा ने जलवायु समझौते से हटने के लिए डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिकागो , 06 Dec 2017

Last updated on: Dec 06, 2017, 00:00 IST

पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई में अमेरिकी नेतृत्व की कमी को लेकर खेद जताया। ओबामा ने अपने उत्तराधिकारी डोनाल्ड ट्रंप का नाम लिए बगैर कहा कि देश ऐसी स्थिति में है कि 'बचाव करना मुश्किल है।' डोनाल्ड ट्रंप ओबामा की प्रशासनिक पर्यावरण नीतियों को खत्म कर रहे हैं। ओबामा ने मंगलवार को शिकागो में मेयर रहम एमानुएल के जलवायु शिखर सम्मेलन में कहा, "जाहिर तौर पर हम असामान्य समय में है, जब अमेरिका पृथ्वी का एममात्र देश है, जो पेरिस समझौते से नहीं जुड़ा है।"समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, इस बैठक में अमेरिका, कनाडा, मेक्सिको व फ्रांस से 51 महापौरों ने भाग लिया।ओबामा ने कहा, "इस स्थिति में बचाव करना मुश्किल है। लेकिन अच्छा समाचार यह है कि पेरिस समझौता अपने आप में जलवायु संकट को कभी नहीं हल करने जा रहा। यह सब हमारे ऊपर ही आएगा।"ग्रीन हाउस गैसों की उत्पादन की मात्रा को तय करने के लिए विश्व के लक्ष्यों से जुड़े रहने के लिए इस दो दिवसीय फोरम में महापौरों ने प्रतिबद्धताओं की एक श्रृंखला पर हस्ताक्षर किए। उन्होंने ट्रंप के जलवायु समझौते से हटने के फैसले का विरोध किया। इस फैसले पर 195 देशों ने हस्ताक्षर किए हैं।

 

Tags: Barack Obama , Donald Trump

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD