Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

बराक ओबामा ने नरेंद्र मोदी से कहा, धर्म के आधार पर न हो देश का विभाजन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 01 Dec 2017

Last updated on: Dec 01, 2017, 00:00 IST

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने शुक्रवार को यह खुलासा किया कि देश में बढ़ती असहिष्णुता को लेकर विवादों के बीच उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निजी तौर पर कहा था कि संप्रदाय के आधार पर भारत का विभाजन नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा था कि भारत को यह बात ध्यान में रखना चाहिए कि यहां मुसलमान अपनी पहचान एक भारतीय के रूप में कर सकें। ओबामा ने कहा, "खासतौर से भारत जैसे देश में जहां विशाल मुस्लिम आबादी है और जो सफल है, समाज का अविभाज्य अंग है तथा अपने आपको भारतीय मानते हैं, दुर्भाग्य से ऐसा अन्य देशों में नहीं है जहां अल्पसंख्यक धार्मिक समुदाय को ऐसी अनुभूति होती हो। मुझे लगता है कि यह ऐसा कुछ है जिसका ध्यान रखा जाना चाहिए, उसे संपोषित व विकसित करने की जरूरत है।"हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशीप सम्मेलन में उन्होंने कहा, "मेरा मानना है कि भारत के सभी दूरदर्शी नेतृत्व को इसे स्वीकार करना चाहिए लेकिन अहम बात यह है इसे जारी रखना चाहिए और इस धारणा को मजबूती प्रदान करना चाहिए।

"अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में इस साल अपने कार्यकाल की समाप्ति के बाद भारत के अपने पहले दौरे पर यहां आए ओबामा ने 27 जनवरी 2015 में सीरी फोर्ट सभागार में दिए अपने भाषण को याद किया जिसमें उन्होंने 'संप्रदायिक आधार पर विभाजन' को लेकर सतर्क किया था। यह पूछे जाने पर कि क्या वह संदेश मोदी की अगुवाई वाली भाजपा सरकार के लिए था, ओबामा ने कहा, "संदेश 'हमसब' के लिए था और यही बात निजी तौर पर प्रधानमंत्री मोदी से कही गई थी।"यह पूछे जाने पर कि मोदी ने सांप्रदायिक सहिष्णुता खासतौर से पश्चिमी मीडिया द्वारा उठाए गए गौरक्षा के नाम पर पीट-पीट कर लोगों की हत्या करना और लव जिहाद जैसे मामलों पर क्या जवाब दिया। ओबामा ने इसका जवाब टालते हुए कहा कि अन्य नेताओं के साथ होनेवाली निजी बातचीत का खुलासा करना उनका मसकद नहीं है। लेकिन, उन्होंने यह जरूर कहा कि 'मोदी भारत की एकता के महत्व को समझते हैं और आनेवाले समय में राष्ट्र को महान दर्जा दिलाने के लिए इसकी जरूरत है।' उन्होंने कहा कि अमेरिका और यूरोप में लोग असुरक्षा को लेकर चिंतित है। उनकी चिंता के कुछ कारण आर्थिक हैं लेकिन कुछ सांस्कृतिक और सामाजिक हैं। 

"प्रवास को लेकर जनसांख्यिकी संबंधी बदलाव देखे जा रहे हैं। संस्कृतियों के बीच टकराव हो रहे हैं। लोगों में भेदभाव साफतौर पर देखा जा रहा है।" परस्पर बातचीत के सत्र में दर्शकों ने खूब तालियां बजाई और हास-परिहास का दौरा जारी रहा। दर्शकों में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल थे। ओबामा ने कहा कि मानव स्वभाव से ही भेदभाव करने की कोशिश करता है ताकि वह दूसरों से ज्यादा महत्वपूर्ण महसूस करे। उन्होंने कहा, और यह भेदभाव "कई बार नस्ल, धर्म, वर्ग के आधार पर होता है और हमेशा लिंग के आधार पर होता है।"उन्होंने कहा कि विरोध का आधार तैयार करने वाली कई कहानियां हमेशा दुनिया भर में मौजूद रही है और आजकल यह ज्यादा तेज होती दिख रही है। उन्होंने कहा, "कभी यह यूरोप में होता था, अमेरिका में होता था और कई बार आप इसे भारत में देखते हैं, जहां पुराने कबायली आवेग फिर जोर पकड़ रहे हैं।

"उन्होंने कहा कि कुछ चुने हुए नेता उन आवेगों को कम करने की कोशिश करते हैं, तो कुछ उनका फायदा उठाने की कोशिश करते हैं।ओबामा ने यह भी बताया कि उन्होंने कैसे मोदी और उनके पूर्ववर्ती मनमोहन सिंह की 'राजनीतिक हौसले' के लिए प्रशंसा की थी। प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपने संबंधों के बारे में ओबामा ने कहा, "मैं उनको पसंद करता हूं और मुझे लगता है कि देश के लिए उनके पास दूरदर्शिता है और वह उस दिशा में काम कर रहे हैं, जैसा कि उन्होंने नौकरशाही का आधुनिकीकरण किया है। "उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जिस पर आजकल सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी हमलावर है, की प्रशंसा करते हुए कहा कि 2008 के वित्तीय संकट के बाद उन्होंने बड़ी मदद की थी। ओबामा ने कहा कि मनमोहन सिंह ने खुलापन और आधुनिकीकरण को अपनाकर आधुनिक भारतीय अर्थव्यवस्था की नींव रखी थी। 

 

Tags: Narendra Modi , Barack Obama

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD