Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

हार्दिक पटेल के समर्थन में पाटीदारों की रैली

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गांधीनगर , 18 Nov 2017

Last updated on: Nov 18, 2017, 00:00 IST

प्रशासन से रैली की अनुमति न मिलने के बावजूद पाटीदार अनामत आंदोलन समिति(पीएएएस) हार्दिक पटेल के समर्थन में शनिवार शाम यहां मनसा शहर में एक बड़ी रैली आयोजित करने पर अड़ी हुई है। पीएएएस नेता हार्दिक पटेल ने कहा है कि प्रशासन से उन्हें रैली की अनुमति नहीं मिलने के बावजूद, वे लोग पाटीदार समुदाय का समर्थन जाहिर करने के लिए मनसा में 'अधिकार रैली' आयोजित करेंगे।पटेल ने यह भी दावा किया कि वह हाल ही में अपने खिलाफ जारी की गई सेक्स सीडी मामले के खिलाफ सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर इससे बड़ा 'एक बम गिराएंगे।'गांधीनगर पुलिस ने अधिकार सभा रैली के लिए पीएएएस को इजाजत नहीं दी है, लेकिन पीएएएस इजाजत या बिना इजाजत के रैली करने पर अड़ी हुई है।अहमदाबाद से 41 किलोमीटर दूर मनसा शहर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का गृहनगर है। यह वही जगह है, जहां वर्ष 2015 में पाटीदार आरक्षण आंदोलन की शुरुआत हुई थी।

दो वर्षो के प्रदर्शन के दौरान पीएएएस ने कई उतार-चढ़ाव देखे। हाल ही में सोशल मीडिया पर हार्दिक जैसे दिखने वाले की या कथित रूप से हार्दिक की सेक्स सीडी वायरल हुई, जिसमें वह एक महिला के साथ आपत्तिजनक अवस्था में दिख रहे हैं।इस रैली के द्वारा हार्दिक और पीएएएस समूह यह भी दिखाना चाहते हैं कि पूरा पाटीदार समुदाय आरक्षण की मांग को लेकर अभी भी उनके साथ है। हार्दिक पटेल ने कहा कि सीडी के साथ छेड़-छाड़ की गई है और यह भाजपा का काम है। उन्होंने मनसा रैली में इस मुद्दे पर 'और बड़ा बम गिराने' की धमकी दी।सीडी मामले में कांग्रेस ने हार्दिक का समर्थन किया था। हालांकि पीएएएस नेता और कांग्रेस के बीच शुक्रवार को दिल्ली में बातचीत के नतीजे से निराशा हाथ लगी है और समिति ने आरक्षण मुद्दे पर स्पष्टीकरण के लिए कांग्रेस को 24 घंटे का समय दिया है।

दलित नेता जिग्नेश मेवानी ने भी पटेल का समर्थन किया है।पीएएएस नेता अतुल पटेल ने दावा किया है कि 'कमजोर आधार' पर रैली की इजाजत रद्द की गई। अधिकारियों ने हमसे कहा कि अगर इस जगह पर रैली की इजाजत दी गई, तो समुदायों के बीच विवाद पैदा हो सकता है और इसलिए रैली स्थल को बदलना चाहिए।गांधीनगर जिला पुलिस अधीक्षक(डीएसपी) वीरेंद्र यादव ने कहा, "हमने उन्हें रैली की इजाजत नहीं दी है। वे लोग इसे मुख्य सड़क पर करना चाहते थे। चुनाव के समय में, हम राजनीतिक पार्टियों को भी मुख्य सड़क पर रैली करने से मना करते हैं, क्योंकि इससे यातायात संबंधी समस्या पैदा हो सकती है। हमने उन्हें किसी अन्य जगह को तलाशने के लिए कहा है। अगर वह ऐसा करते हैं, हम उनकी मांग पर विचार कर सकते हैं।"पुलिस अधिकारी ने कहा, "अगर वे बिना इजाजत के रैली जारी रखते हैं तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।"

 

Tags: Hardik Patel

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD