Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

बी पी सिंह बदनोर को पंजाब में हिन्दू नेताओं की आये दिन हो रही हत्याओं के सिलसिले में ज्ञापन देने राजभवन पहुंचे शिव सेना पंजाब चण्डीगढ़ के नेता

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 13 Nov 2017

Last updated on: Nov 13, 2017, 00:00 IST

शिव सेना पंजाब चण्डीगढ़ प्रदेश कार्यकारिणी के प्रदेश प्रभारी मुकेश कांगड़ा, चण्डीगढ़ प्रदेश के चेयरमैन वी. के. राव, अध्यक्ष विनोद गहलोत, महासचिव परमजीत सिंह आदि आज राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव घनौली व राष्ट्रीय चेयरमैन राजीव टंडन के नेतृत्व में पंजाब के राज्यपाल व चण्डीगढ़ के प्रशासक माननीय बी पी सिंह बदनोर को पंजाब में हिन्दू नेताओं की आये दिन हो रही हत्याओं के सिलसिले में ज्ञापन देने के लिए राजभवन पहुंचे। उन्होंने कहा की आए दिन पंजाब में आतंकवाद पांव पसार रहा है व हिंदू नेताओं को शहीद किया जा रहा है। इन खालिस्तानियों के खिलाफ अब सभी हिंदूवादी संगठन एकजुट हो गए हैं व फिर से पंजाब को नरक नहीं बनने देंगे और आतंकवाद का सफाया जिन पुलिस अधिकारियों ने डटकर किया उनके ऊपर जो झूठे केस लगे हैं उनको रद्द करवाना मुख्य मुद्दा है। इन हिन्दू नेताओं ने अपनी मांगों को राज्यपाल के सामने  से रखते हुए कहा कि यदि इस पर गम्भीरतापूर्वक विचार ना किया गया तो वह दिन दूर नहीं जब पंजाब पूरी तरह से इन आतंकवादियों की कट्टर विचारधारा के लोगों के काबू में होगा। माननीय राजयपाल ने उनकी मांगो पर प्राथमिकता के आधार पर विचार करने का आश्वासन दिया। बाद में पत्रकारों से बात करते हुए मुकेश कांगड़ा व वी के राव ने आंतकवाद की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा है कि यदि जरूरत पड़ी तो हम केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह जी से भी मुलाकात करेंगे और सब परिस्थितियों से अवगत कराएंगे ।

 

Tags: SHIVSENA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD